Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति से आज एक बेहद दिलचस्प तस्वीर सामने आई है। प्रदेश की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी रविवार को अपनी आलीशान गाड़ियों का काफिला छोड़कर सीधे जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। उन्होंने वहां से अजमेर के लिए आम पैसेंजर्स के साथ ट्रेन में सफर किया। डिप्टी सीएम को अपने बीच इस तरह साधारण तरीके से यात्रा करते देख ट्रेन में बैठे लोग भी हैरान रह गए। स्टेशन से लेकर ट्रेन के डिब्बे के अंदर तक यात्रियों में भारी उत्साह देखा गया।

यात्रियों के बीच बैठकर की दिल की बात
दिया कुमारी ने जयपुर से अजमेर के बीच पूरे रास्ते यात्रियों के साथ बेहद आत्मीय संवाद किया। उन्होंने लोगों से सीधे जुड़कर उनके अनुभव जाने। इस दौरान उन्होंने सभी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खास मुहिम मेरा भारत, Mera Yogdan में अपनी भागीदारी निभाने की बात कही। डिप्टी सीएम ने कहा कि देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए हम सबको मिलकर देशहित में सहयोग करना होगा।
पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर
सफर के दौरान दिया कुमारी ने आम जनता और युवाओं से एक जरूरी बात कही। उनका कहना था कि प्रदूषण और ईंधन की बचत के लिए लोगों को पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए। जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों को भी इस अभियान को एक जन आंदोलन बनाना होगा। देश में घूमने और पर्यटन के लिए कई बेहतरीन और ऐतिहासिक स्थान मौजूद हैं। युवाओं को विदेश जाने के बजाय भारत के ही पर्यटन स्थलों को पहली प्राथमिकता देनी चाहिए।
स्वदेशी को बढ़ावा देने की वकालत
डिप्टी सीएम ने बातचीत में लोकल फॉर वोकल पर भी खास ध्यान दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपने देश में बनी स्वदेशी वस्तुओं को ज्यादा तवज्जो देनी चाहिए। जब लोग स्वदेशी उत्पादों को अपनाएंगे, तभी देश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी। रेलवे स्टेशन के सूत्रों के मुताबिक, वीआईपी सुरक्षा और भारी-भरकम काफिले से अलग हटकर दिया कुमारी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया पर भी इस यात्रा की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
पढ़ें ये खबरें
- शक्ति प्रोजेक्ट से 30 बेटियों को मिलेगा निःशुल्क प्रशिक्षण
- ‘सिर्फ चुनाव के टाइम न दिखे कांग्रेसी’, प्रदेश प्रभारी ने नेताओं-कार्यकर्ताओं को लिखा पत्र; दिए ये निर्देश
- ‘भाजपा को भाजपा ही हरा सकती है’ उदयपुर में विधायक ताराचंद जैन के बयान से मची हलचल
- रघुवर दास का हेमंत सरकार पर हमला, बोले- झारखंड में चल रहा कोयला-बालू-पत्थर का सिंडिकेट
- CGPSC घोटाला: जेल में बंद टामन सोनवानी की बिगड़ी तबीयत, अंबेडकर अस्पताल में भर्ती…

