Rajasthan News: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के बेटे आशु उर्फ चिन्मय बैरवा की सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस रील में, आशु बैरवा अपने दोस्तों के साथ एक जीप दौड़ाते हुए नजर आ रहा है, जिसके साथ पुलिस एस्कॉर्ट भी है। रील में दिखाया गया है कि पुलिस की जीप कभी आशु की गाड़ी के आगे तो कभी पीछे चल रही है।

डिप्टी सीएम का बचाव
वायरल रील को लेकर उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अपने बेटे का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उनका बेटा नाबालिग है और जीप नहीं चला रहा था। बैरवा ने ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि पुलिस की जीप सुरक्षा के लिए उनके पीछे चल रही थी, न कि एस्कॉर्ट करने के लिए।
नाबालिग होने के बावजूद जीप चलाने पर सवाल
हालांकि, सवाल उठ रहे हैं कि अगर बैरवा का बेटा नाबालिग है, तो वह जीप कैसे चला रहा था? इसके अलावा, वायरल वीडियो में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी भी साफ नजर आ रही है। इस मामले में कांग्रेस नेता प्रताप खाचरियावास ने कहा कि यातायात नियमों की पालना होनी चाहिए, लेकिन बच्चों के बारे में वह ज्यादा नहीं कहेंगे। हालांकि, खाचरियावास ने बैरवा के फैसलों पर सवाल उठाते हुए कहा कि वाहनों की हाई सिक्योरिटी प्लेट आम लोगों को समय पर उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
