Rajasthan News: राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘विकसित राजस्थान@2047’ विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है। यह दस्तावेज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य के अनुरूप तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य राजस्थान को कृषि, उद्योग, पर्यटन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे चार प्रमुख स्तंभों पर आधारित 4,300 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था में बदलना है।

विकास का समग्र खाका
दस्तावेज में स्पष्ट किया गया है कि युवा, महिला, किसान और गरीब इस विजन के केंद्र में रहेंगे। यह पहल विकसित भारत@2047 की भावना के अनुरूप राजस्थान के सर्वांगीण विकास का रोडमैप प्रस्तुत करती है। अगस्त 2025 में राज्य मंत्रिमंडल ने इस विजन डॉक्यूमेंट को मंजूरी दी थी।
प्रमुख लक्ष्य और क्षेत्र
योजना के मुताबिक, राज्य में विकसित देशों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।
मुख्य फोकस इन बिंदुओं पर रहेगा:
- 100% साक्षरता और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
- सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं और सतत जल प्रबंधन
- स्मार्ट शहरीकरण और पर्यावरण संरक्षण
- युवा और महिला सशक्तीकरण
चरणबद्ध विकास की रणनीति
राज्य सरकार ने 2047 के दीर्घकालिक लक्ष्य को पाने के लिए तीन मध्यावधि मील के पत्थर तय किए हैं—2030, 2035 और 2040। प्रत्येक चरण में ठोस नीतियों और लक्ष्यों के जरिये विकास की दिशा स्पष्ट की जाएगी।
चार थीम, 13 क्षेत्र
‘विकसित राजस्थान@2047’ को चार मुख्य थीम और 13 क्षेत्रों में विभाजित किया गया है, ताकि राज्य का विकास संतुलित और स्थायी हो सके।
राजस्थान सरकार का यह दस्तावेज आने वाले दो दशकों में राज्य को न केवल आत्मनिर्भर, बल्कि भारत की आर्थिक प्रगति का प्रमुख इंजन बनाने की दिशा में एक ठोस कदम है।
पढ़ें ये खबरें
- खाकी पर खादी का प्रेशर या बदले की सियासत? इंदौर में चिंटू चौकसे से 5 घंटे की पूछताछ पर गदर! कांग्रेसियों का 275 सवाल पूछने का आरोप
- Bihar Top News 30 july 2026: थाने में भिड़े PK और SHO, रामकृपाल सिंह कंस्ट्रक्शन पर इनकम टैक्स का बड़ा छापा
- Today’s Top News: छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर बैन, सेक्स CD कांड मामले में भूपेश बघेल को अंतरिम राहत, 9 करोड़ का निर्माणाधीन पुल ढहा, राष्ट्रपति भवन के विशेष अतिथि बने बस्तर के मांझी-चालकी, निर्माणाधीन नाले में गिरने से एक और मासूम की मौत… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- नेपाल हिंसा: कांवड़ यात्रा के विवाद से भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 3 की मौत, कई शहरों में कर्फ्यू
- देवभूमि में खतरे का अलर्टः देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी समेत कई जगह होगी भारी बारिश, अचानक बाढ़ की आशंका

