Rajasthan News: राजस्थान में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। अजमेर जिले के रूपनगढ़ में जमीन विवाद के चलते हुई फायरिंग और हिंसा की घटना के बाद डोटासरा ने इसे “जंगलराज” की संज्ञा दी। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जिसके बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

डोटासरा ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर साझा करते हुए लिखा, “जंगलराज बनता राजस्थान। रूपनगढ़ में खुलेआम गोलीबारी, हत्या और गुंडागर्दी की ये तस्वीरें प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था का प्रमाण हैं। राजस्थान अब सबसे असुरक्षित राज्य बनता जा रहा है, और भाजपा सरकार गहरी नींद में सोई हुई है।”
टीकाराम जूली ने भी उठाए सवाल नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी इस घटना पर सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा, “अपराध लगातार बढ़ रहे हैं, और प्रदेश की ‘पर्ची सरकार’ पूरी तरह विफल है।” उन्होंने पुलिस विभाग की निष्क्रियता पर तंज कसते हुए कहा कि “ऐसा लगता है कि पुलिस विभाग IPS ट्रांसफर लिस्ट का इंतजार कर रहा है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।”
राजनीतिक नेताओं के जिले में बिगड़ी व्यवस्था जूली ने यह भी कहा कि जिस जिले में केंद्रीय मंत्री, कैबिनेट मंत्री और विधानसभा स्पीकर जैसे बड़े नेता हैं, वहां कानून-व्यवस्था का यह हाल है, तो बाकी प्रदेश का हाल और भी चिंताजनक हो सकता है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि दबंगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, जिससे कानून का डर बना रहे।
घोटालों पर भी उठे सवाल जूली ने अन्नपूर्णा रसोई घोटाले को लेकर भी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि “भाजपा सरकार के आने के बाद से हर दिन नए घोटाले सामने आ रहे हैं।” जूली ने भरतपुर जिले में सामने आए अन्नपूर्णा रसोई घोटाले को लेकर चिंता जताई, जिसे उन्होंने भ्रष्टाचार का परिणाम बताया।
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

