Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। निहालगंज थाना क्षेत्र में एक शराबी पिता ने अपनी ही दो मासूम बच्चियों को गर्म चिमटे से जलाकर यातनाएं दीं। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के हस्तक्षेप के बाद दोनों बच्चियों को रेस्क्यू कर गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चियों को मिली दर्दनाक यातना
चाइल्ड हेल्पलाइन के जिला समन्वयक हरविंदर शर्मा के अनुसार, सूचना मिली थी कि एक पिता अपनी बेटियों के साथ बर्बरता कर रहा है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि बच्चियां बुरी तरह घायल थीं और जोर-जोर से रो रही थीं। उनमें से एक की उम्र डेढ़ साल और दूसरी की 3 साल है।
पिता फरार, पुलिस कर रही तलाश
आरोपी पिता, जो कि शराबी बताया जा रहा है, घटना के बाद से फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उसकी हरकतों से तंग आकर पत्नी पहले ही घर छोड़कर जा चुकी है।
बच्चियों को मिलेगा शिशु गृह का सहारा
बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष मधु शर्मा ने बताया कि बच्चियों का इलाज कराया जा रहा है, और उनके सर्वोत्तम हित में उन्हें शिशु गृह में भेजा जाएगा। आरोपी पिता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
इस घटना ने एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता को रेखांकित किया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

