Rajasthan News: श्रीगंगानगर जिले में सोमवार को कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। यह हादसा श्रीगंगानगर-पदमपुर मार्ग पर हुआ, जहां रोडवेज बस और बोलेरो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी, जो तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घायल दो लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बस और बोलेरो में हुई भीषण टक्कर
पुलिस के मुताबिक, यह हादसा रविवार सुबह करीब 9:00 बजे श्रीगंगानगर-पदमपुर रोड पर सीसी हेड के पास हुआ। रोडवेज बस और बोलेरो की टक्कर इतनी भीषण थी कि रोडवेज बस अनियंत्रित होकर खेतों में जा घुसी, जबकि बोलेरो के आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
बस चालक मौके से फरार
घटना के बाद रोडवेज बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार लोग एक ही परिवार के सदस्य थे और वे पंजाब में किसी रिश्तेदार की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रहे थे। हादसे में परिवार के सदस्य बादल सिंह, गुरुचरण सिंह और महिला स्वर्णजीत की मौत हो गई।
पढ़ें ये खबरें
- संघ की बैठक खत्म, लेकिन सियासी हलचल तेजः CM डॉ मोहन और बीजेपी संगठन मंत्री की दिग्गजों से अहम मुलाकात
- Gold Price Today : सोना 3,000 रुपए से ज्यादा महंगा, 24 कैरेट का भाव 1.44 लाख रुपए के पार, जानिए इंदौर समेत बड़े शहरों के रेट
- CG News : शराब घोटाले में रामगोपाल और मैनपावर घोटाले में अरुणपति त्रिपाठी को राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत
- मधुबनी गोलीकांड में आरोपी ASI पर कसा शिकंजा, 25 हजार का इनाम, तलाश में नेपाल बॉर्डर तक छापेमारी
- धीरेंद्र शास्त्री विवाद के बीच अनिरुद्धाचार्य बोले- ‘तू टेढ़ा, तेरी टेढ़ी रे नजरिया’, कहा- उनके भावों को समझिए
