Rajasthan News: जयपुर के आमेर थाना क्षेत्र में गुरुवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। नांगल मोड़ की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा पत्थरों से भरा डंपर शिवकुंडा की तलाई के पास सड़क किनारे बैठे तीन लोगों पर चढ़ गया। इसके बाद डंपर बिजली के ट्रांसफॉर्मर से टकरा गया और शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

हादसे में 32 वर्षीय शंकर लाल सैनी और 40 वर्षीय ओमप्रकाश सैनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 40 वर्षीय सोहन लाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गया। आग लगने से मृतकों के शव बुरी तरह जल गए। डंपर चालक हादसे के बाद फरार हो गया।
घटना के बाद गुस्साए लोगों ने दिल्ली हाईवे जाम कर दिया और मृतक का शव सड़क पर रखकर धरना शुरू कर दिया। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और अन्य योजनाओं का लाभ देने की मांग उठाई गई। करीब चार घंटे तक चली वार्ता के बाद देर रात समझौता हुआ और करीब 1:30 बजे धरना समाप्त किया गया।
आमेर एसडीएम बजरंग लाल स्वामी ने बताया कि प्रशासन और स्थानीय लोगों के बीच सात बिंदुओं पर सहमति बनी है। मृतकों और घायलों को सरकारी सहायता दी जाएगी।
हादसे के बाद क्षेत्र में लोगों ने ओवरलोड और तेज रफ्तार डंपरों पर रोक लगाने की मांग की। आमेर विधायक प्रशांत शर्मा ने कहा कि जरूरत वाले स्थानों पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएंगे और सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए जाएंगे।
पढ़े ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
