Rajasthan News: राजस्थान में पेपर लीक गिरोह के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। एसओजी द्वारा गिरोह पर शिकंजा कसने के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी पेपर लीक से हुई काली कमाई पर कार्रवाई शुरू कर दी है। राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (REET) पेपर लीक मामले में ईडी ने मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा और प्रदीप पाराशर की करीब 26.59 लाख रुपये की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है।

ईडी के अनुसार, चार बैंक खातों में जमा 10.89 लाख रुपये जब्त किए गए हैं। इसके अलावा, लीक पेपर पढ़ाने के बदले मिले 8.12 लाख रुपये रवि कुमार मीणा से, 4.10 लाख रुपये पृथ्वीराज से, और 1.80 लाख रुपये रामकृपाल मीणा से नकद बरामद किए गए हैं। रामकृपाल मीणा के नाम की जमीन भी कुर्क की गई है, जिसकी कीमत लगभग 1.68 लाख रुपये है। यह कार्रवाई 28 अगस्त 2024 को की गई।
मुख्य आरोपी समेत 131 गिरफ्तार
एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि REET पेपर लीक मामले में अब तक 131 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें मुख्य आरोपी रामकृपाल मीणा और प्रदीप पाराशर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- Crude Oil Price Today : कच्चे तेल में अचानक बड़ी गिरावट, ब्रेंट 96 डॉलर पर आया; भारत में पेट्रोल-डीजल के रेट क्यों नहीं बदले?
- चलती स्लीपर बस में नाबालिग से गैंगरेप, दिल्ली पुलिस ने दाखिल की 400 पन्नों की चार्जशीट
- परिवहन विभाग के मोबाइल सब-इंस्पेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, आय से अधिक संपत्ति का मामला
- भोपाल आ रहे हैं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह! MP को मिलेंगे बड़े तोहफे, CM मोहन यादव ने दी जानकारी
- अनोखा विरोध प्रदर्शन : अधिकारी नहीं मिले तो खाली कुर्सी की उतारी आरती; थाली में रखे घटिया सड़क के टुकड़े

