Rajasthan News: राजस्थान कैडर के आईपीएस अधिकारी किशन सहाय मीणा को बुधवार को चुनाव आयोग ने ड्यूटी में लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया. 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी मीना को झारखंड विधानसभा चुनाव में पुलिस पर्यवेक्षक के रूप में गुमला जिले की तीन सीटों – सिसई, गुमला, और बिष्णुपुर – पर तैनात किया गया था. लेकिन बिना अनुमति के वे 28 अक्टूबर को जयपुर लौट आए, जो कि चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन के तहत आता है.

आयोग ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए राजस्थान के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर मीना को निलंबित करने की सिफारिश की. साथ ही, मीना के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने और सात दिन के भीतर चार्जशीट देने का निर्देश भी दिया है.
किशन सहाय मीणा पहले भी अपने विवादास्पद सोशल मीडिया पोस्ट के कारण चर्चा में रहे हैं. उन्होंने एक पोस्ट में ईश्वर, अल्लाह, गॉड, वाहेगुरु जैसे धार्मिक प्रतीकों को मनगढ़ंत बताया था, जिससे विवाद खड़ा हो गया था. उनके इन बयानों ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी थी.
पढ़ें ये खबरें भी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने की मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना: देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की, CM साय ने बताया गौरव का क्षण
- बड़ा हादसाः मौत की पटरी और फाटक नदारद, लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, चालक का सिर धड़ से अलग, 6 लोग घायल
- SIR के विरोध में दिल्ली में मार्च, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग, नेहा बोरा और तुषार गांधी होंगे शामिल

