Rajasthan News: एसएमएस अस्पताल में अब तक ओपीडी की सुविधा एक ही समय में मिल रही थी। गर्मियों में सुबह 8 से दोपहर 2 और सर्दियों में सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी का समय निर्धारित था, लेकिन अब चिकित्सा विभाग के निर्देश पर मरीजों को राहत देने के लिए शाम को भी अलग से ओपीडी चलाई जाएगी।

इस संबंध में एसएमएस अस्पताल प्रशासन ने गुरुवार को आदेश जारी कर दिए हैं। अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी की ओर से जारी किए गए इन आदेशों के तहत इमरजेंसी परिसर में संचालित होने वाली इस ओपीडी का समय शाम छह से रात नौ बजे तक निर्धारित किया गया है। यह ओपीडी फिलहाल इमरजेंसी इंचार्ज डॉ. आरके जैन के चैंबर में ही संचालित की जाएगी।
फिलहाल इस ओपीडी में सामान्य सर्दी, जुकाम, बुखार, पेट दर्द और अन्य सामान्य बीमारियों के मरीजों को ही देखा जाएगा। जिसमें सिर्फ जनरल मेडिसिन विभाग के डॉक्टर ही अपनी सेवाएं देंगे। जबकि अन्य विभागों और सुपर स्पेशियलिटी के डॉक्टरों को इसमें शामिल नहीं किया गया।
इसलिए पड़ी शाम की ओपीडी की जरूरत
सुबह ओपीडी समय के अलावा शाम को भी ओपीडी चलाए जाने की प्रमुख वजह है, दोपहर में ओपीडी के बाद इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ देर रात तक बनी रहती है। दरअसल ओपीडी का समय खत्म होने के बाद एसएमएस की पुरानी इमरजेंसी में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। शाम 6 से रात 12 बजे तक यहां मरीजों की भारी भीड़ रहती है। हाल ही में प्रमुख शासन सचिव ने रात साढ़े 8 बजे अचानक इमरजेंसी का दौरा किया तो हालात देखकर हैरान रह गई।
उन्होंने गंभीर और सामान्य मरीजों के लिए अलग-अलग व्यवस्था का सुझाव दिया था। इसके बाद मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी के निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- नौकरी की तलाश में रूस गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, युद्ध में शामिल होने के लिए दबाव बनाने का आरोप, बहन ने लगाई मदद की गुहार
- मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण को लेकर बैठक, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावों पर जताई सहमति
- सरकारी यूरिया के पीले कट्टे खोलकर सफेद बोरियों में भर रहे थे, गोदाम पर छापा
- सलकनपुर आश्रम में इस बार क्यों बदला माहौल? शरद पूर्णिमा उत्सव में न मंच पर उत्तम स्वामी और न आमंत्रण पत्र में नेताओं के नाम, चर्चाओं का बाजार गर्म
- AIT चौक से गुजरने वाले ध्यान दें, रात 10 बजे से बदलेगा रास्ता
