Rajasthan News: भीलवाड़ा. भीलवाड़ा विधानसभा से निर्दलीय विधायक अशोक कोठारी की ओर से गत दिनों भाजपा की सदस्यता लेने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किये जाने के बाद से ही इनकी विधायकी के खतरे में पड़ने को लेकर जहां चचर्चाओं का दौर गर्म है.

वहीं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को चिट्ठी लिखकर कोठारी की ओर से भाजपा की सदस्यता लिए जाने के मामले को दल-बदल कानून के तहत कोठारी की विधायकी समाप्त किए जाने की मांग की है. इस बीच रविवार को अल्प प्रवास पर भीलवाड़ा आये भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौर ने मीडिया से कहा कि केवल मिस्ड कॉल मारकर कोई व्यक्ति भाजपा का सदस्य नहीं बन जाता है. ऐसे तो कोई भी आतंकवादी या अवांछित व्यक्ति हमारा सदस्य बन जाएगा. इसलिए सदस्यता सोच विचार कर दी जाती है. पार्टी में सदस्य बनने पर वैरिफिकेशन होता है.
ऐसा नहीं कि किसी ने मिस कॉल दिया और सदस्य बन गया. ऐसे तो मिस कॉल देकर कोई आतंकवादी हमारा सदस्य बन जाएगा तो हम थोड़े स्वीकार करेंगे. सदस्यता देने का अधिकार अध्यक्ष के पास सुरक्षित है. यह हमारा अधिकार है की सदस्यता को स्वीकार करना है या नहीं करना.
पढ़ें ये खबरें भी
- यूपी में स्नातक और शिक्षक MLC चुनाव आज, 14.28 लाख मतदाता वोट डालेंगे
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले बख्तियारपुर फोरलेन पर 9 लाख कैश बरामद, नवादा का व्यक्ति गिरफ्तार
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे के बाद मौसम में होगा बदलाव! पढ़ें लेटेस्ट अपडेट
- मध्य प्रदेश में मौसम का यू-टर्न! 5 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पारे में गिरावट से रातों में महसूस होने लगी सिहरन
- आगरा में योगी यूथ ब्रिगेड का विवादित पोस्टर, विपक्षी नेताओं को ‘गद्दार’ बताया
