Rajasthan News: बीकानेर में एक परिवार की खुशियां अचानक गम में बदल गईं. बंगला नगर निवासी पूनमचंद प्रजापत अपने बेटे पंकज की 25 नवंबर को होने वाली शादी की तैयारियों में जुटे थे. घर में मांगलिक कार्यक्रम चल रहा था और मेहमानों के साथ डीजे पर नाचते हुए पूनमचंद अचानक गिर पड़े. उन्हें तुरंत पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

नाचते-नाचते बिगड़ी तबीयत
माहौल पूरी तरह उत्साह से भरा था. सालियों और परिजनों के बीच पूनमचंद मंच पर डांस कर रहे थे. डांस के बाद उन्होंने कुर्सी पर बैठते ही बेचैनी की शिकायत की और कुछ ही मिनटों में उनकी हालत बिगड़ गई.
परिवार में मचा कोहराम
घरवालों और पड़ोसियों ने उन्हें फौरन अस्पताल पहुंचाया, लेकिन बचाया नहीं जा सका. मौत की खबर मिलते ही घर का माहौल गम में डूब गया. उनकी दोनों बेटियां अंजू और राजू अस्पताल में बेहोश होकर गिर पड़ीं. पंकज जयपुर में काम करता है और शादी से पहले घर आने की तैयारी कर रहा था. रास्ते में उसे पिता के निधन की सूचना मिली. शादी से ठीक पांच दिन पहले हुए इस हादसे ने पूरे मोहल्ले को स्तब्ध कर दिया है.
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड
