Rajasthan News: मंगलवार दोपहर को महिला उपखंड अधिकारी (एसडीएम) तानिया रिणवा की सरकारी गाड़ी का टायर अचानक फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना कोटड़ी उपखंड क्षेत्र के सवाईपुर-बलियास मार्ग के पास चांदगढ़ गांव के पास की है।

बताया जा रहा है कि तानिया रिणवा मौके का निरीक्षण करने के लिए उपखंड क्षेत्र जा रही थीं। इसी दौरान उनकी गाड़ी का टायर फटने से वाहन सड़क पर पलट गया। गाड़ी में मौजूद एसडीएम और उनके ड्राइवर रतन दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तानिया रिणवा को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई है, जबकि ड्राइवर के कंधे में गंभीर चोटें आई हैं।
हादसे की जानकारी मिलते ही बडलियास थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल एसडीएम और उनके ड्राइवर को तत्काल महात्मा गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर अरुण गौड़ ने बताया कि तानिया रिणवा और उनके ड्राइवर का उपचार जारी है। एसडीएम का सीटी स्कैन और एमआरआई कराया गया, जिसकी रिपोर्ट सामान्य आई है।
पढ़ें ये खबरें
- Oppo Reno 17 Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, 9 नवंबर को होगी एंट्री; मिल सकती है 8000mAh की बैटरी
- धनतेरस पर धन्वंतरि मंत्र के जाप से मिलेगा निरोगी काया का आशीर्वाद…
- Raghav Juyal: ‘रामायण’ में मेघनाद बन छाए राघव जुयाल, रौद्र अवतार की पहली झलक ने उड़ाए फैंस के होश
- हरियाणा में प्रशासनिक बदलाव, 5 HCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी; दो का तबादला
- हवस की भेंट चढ़ी मासूमः 60 साल के बुजुर्ग ने 5 साल की बच्चे से किया रेप, हैरान कर देगी दरिंदगी की वारदात
