Rajasthan News: अजमेर की नाग पहाड़ी पर शुक्रवार को एक हफ्ते में दूसरी बार भीषण आग लग गई। यह आग हवा के साथ फैलते हुए पुष्कर रेंज से अजमेर रेंज की पहाड़ी तक पहुंच गई। इस घटना में पहाड़ी पर उगे औषधीय पौधे, जड़ी-बूटियां, पेड़ और झाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग लगने के बाद ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर लगभग चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

शुक्रवार शाम को लगी आग की लपटें कुछ ही देर में दूर-दूर तक दिखाई देने लगीं। सूचना मिलने पर पुष्कर और अजमेर से वन विभाग की टीम और ग्रामीणों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। इस अभियान में पुष्कर की कोबरा टीम के सुखदेव भट्ट ने विशेष भूमिका निभाई। पहाड़ी पर लगी आग के दृश्यों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोगों ने साझा किए।
आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं आग के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन रेस्क्यू टीम के सदस्य सुखदेव भट्ट के अनुसार, संभव है कि असामाजिक तत्वों द्वारा फेंकी गई बीड़ी-सिगरेट की वजह से सूखी झाड़ियों में आग लग गई हो। इस हादसे में कई सांप और अन्य वन्यजीव भी आग की चपेट में आकर मारे गए। इससे पहले बुधवार को भी इसी पहाड़ी पर आग लगी थी, जो लगभग 100 बीघा क्षेत्र में फैल गई थी।
अग्निशमन विभाग की सीमाएं अग्निशमन विभाग के अधिकारी गौरव तंवर ने बताया कि अग्निशमन की गाड़ियां पहाड़ी के ऊपरी क्षेत्रों तक नहीं पहुंच सकतीं। आग की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम को तुरंत सूचित कर दिया गया था।
पढ़ें ये खबरें भी
- गाड़ी का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट खो जाने पर ऐसे बनवाएं डुप्लीकेट आरसी, जानें आसान ऑनलाइन प्रक्रिया
- मेरी लाश ले जाना… पत्नी को वीडियो कॉल कर बोला हिसार का अफसर, 23 मिनट में होटल पहुंच गई पुलिस
- Bihar MLC Elections: सारण शिक्षक MLC सीट से जनसुराज प्रत्याशी अफाक अहमद के खिलाफ FIR
- Bilaspur News Update : छत्तीसगढ़ प्रांत क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे मोहन भागवत… प्रेम संबंध में शक बनी हत्या की वजह… नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अधेड़ को 20 साल की सजा
- LAC पर भारत-चीन के जवानों में Face-Off जारी, ITBP DG के दावे पर भड़की कांग्रेस, मोदी सरकार को घेरा
