Rajasthan News: डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी ऑफिस के निकट एक पटाखों की दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने के बाद दुकान में पटाखों के धमाके होने लगे। दमकल की दो गाड़ियों ने कई घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।

देर रात एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर स्थित दुकान में आग भड़की, जहां पटाखों का भंडारण था। आग लगने की सूचना एक राहगीर ने सागवाड़ा पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी। पुलिस और सागवाड़ा नगरपालिका की फायर ब्रिगेड तुरंत मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन दुकान में पटाखों के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आईं।
आग की बढ़ती लपटों को नियंत्रित करने के लिए एक और दमकल गाड़ी भी मौके पर भेजी गई। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
पढ़ें ये खबरें भी
- सहरसा में सोना मोबाइल का शानदार शुभारंभ, एक ही छत के नीचे मिलेंगे सभी मोबाइल एक्सेसरीज
- ग्रामीणों में दहशत फैलाने वाले तेंदुए का वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू, ले गए भोरमदेव अभयारण्य
- सितंबर आधा बीता, छात्र संघ चुनाव का अब तक अता-पता नहीं! सरकार की चुप्पी से छात्र संगठन नाराज
- ग्वार में फूल आए, लेकिन फलियां नहीं बनीं; इस कीट से 25% तक घट सकती है पैदावार
- भिवानी में 12 सितंबर को गूंजेगी भाई चमनजीत सिंह लाल की मधुर गुरबाणी


