Rajasthan News: सूरत (गुजरात) के शिव शक्ति टेक्सटाइल मार्केट में 25 फरवरी को लगी भीषण आग ने सैकड़ों व्यापारियों की मेहनत को राख में बदल दिया। आगजनी में करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जिससे कई प्रवासी राजस्थानी व्यापारियों की आजीविका पर संकट गहरा गया है।

सीएम भजनलाल ने जताई चिंता, गुजरात सरकार से सहायता का अनुरोध
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पटेल से बातचीत की। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों की समुचित आर्थिक सहायता सुनिश्चित करने की अपील की।
सीएम शर्मा ने कहा कि यह हादसा बेहद चिंताजनक है और राजस्थान के प्रभावित व्यापारियों को हरसंभव राहत देने के प्रयास जारी हैं।
अशोक गहलोत ने भी गुजरात सरकार को लिखा पत्र
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल को पत्र लिखकर राजस्थानी व्यापारियों के नुकसान पर चिंता जताई थी। उन्होंने गुजरात सरकार से प्रभावित कारोबारियों को राहत देने और उन्हें फिर से व्यवसाय स्थापित करने में मदद करने का आग्रह किया था। साथ ही, गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा से भी गुजरात सरकार के साथ समन्वय कर व्यापारियों की मदद सुनिश्चित करने की अपील की थी।
कैसे हुआ हादसा?
- 25 फरवरी की सुबह सूरत के शिव शक्ति टेक्सटाइल मार्केट के बेसमेंट में आग लगी।
- फायर ब्रिगेड ने इसे काबू कर लिया था, लेकिन बुधवार सुबह आग फिर भड़क उठी और पूरी चार मंजिला इमारत को चपेट में ले लिया।
- सैकड़ों दुकानें जलकर राख हो गईं, करोड़ों का नुकसान हुआ।
- एक व्यापारी की दम घुटने से मौत हुई, हालांकि बड़ी जनहानि नहीं हुई।
व्यापारियों ने मांगी आर्थिक सहायता
घटना के बाद प्रभावित व्यापारियों ने सरकार से पुनर्वास और आर्थिक मदद की गुहार लगाई। उन्होंने मांग की है कि टैक्स में छूट और ब्याज मुक्त लोन देकर उन्हें फिर से कारोबार शुरू करने में मदद की जाए। गुजरात सरकार इस मामले की जांच कर रही है और पीड़ितों को राहत देने के विकल्प तलाशे जा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा के खिलाड़ियों पर बरसेंगे 185 करोड़! 30 अक्टूबर को भिवानी में होगा सम्मान समारोह
- पॉवर गॉसिप: दिल्ली के बुलावे ने बढ़ाई हलचल… जिले के सारे पटवारी हो रहे थे सस्पेंड! पुलिस कप्तान मोबाइल वालों से खफा… दस साल से कुर्सी पर कुंडली…
- Haryana Weather : बारिश और ओलावृष्टि से बदला मौसम, किसानों की बढ़ी चिंता
- बिजली बिल बकायादारों पर बड़ी कार्रवाईः 5 बड़े उपभोक्ताओं के खिलाफ कुर्की, सामान नीलामी की चेतावनी
- US Midterm Election: अमेरिका मिडटर्म चुनाव, डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लोरिडा में डाला वोट, सर्वे में यूएस राष्ट्रपति के चुनाव हारने के संकेत
