Rajasthan News: चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी में एक शादी समारोह के दौरान फूड पॉइजनिंग की वजह से अफरा-तफरी मच गई। 19 जनवरी को हुए इस समारोह में खाना खाने के बाद 110 मेहमानों की तबीयत बिगड़ गई। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें छुट्टी दे दी गई।
1500 लोग हुए थे शामिल, 110 बीमार पड़े
समारोह में करीब 1500 मेहमान शामिल हुए थे। खाना खाने के बाद कई मेहमानों को उल्टी और दस्त की शिकायत हुई। हालात बिगड़ने पर 110 लोगों को बड़ी सादड़ी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत मरीजों का इलाज शुरू किया।

प्रशासन ने शुरू की जांच, सैंपल लिए गए
घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य और पुलिस विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। भोजन में इस्तेमाल की गई सामग्री के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और पुलिस ने घटना की तह तक जाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
आयोजकों ने ली राहत की सांस
डॉक्टरों के मुताबिक, सभी मरीज अब सुरक्षित हैं और किसी को गंभीर समस्या नहीं हुई। घटना के बाद मेडिकल स्टोर्स को भी देर रात खुलवाया गया ताकि आवश्यक दवाइयों की आपूर्ति हो सके। सभी बीमार मेहमानों के स्वस्थ होने के बाद आयोजक परिवार ने राहत की सांस ली।
प्रशासन ने लिए सैंपल
घटना की सूचना मिलते ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और थानाधिकारी मौके पर पहुंचे। फ़ूड पॉइजनिंग के बाद देर रात में बड़ीसादड़ी के कुछ मेडिकल स्टोर्स को खुलवाया गए।
पढ़ें ये खबरें
- ‘इस्तेमाल करो और फेंको, सत्ता का चरित्र’, अनंत सिंह के निष्कासन पर सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान
- बाज़ार में आने लगा है स्वादिष्ट सिंघाड़ा, यहाँ जाने इसके सेवन के फायदे
- पन्ना में लोकायुक्त का छापा: 45 हजार की रिश्वत लेते जल संसाधन विभाग के दो कर्मचारी गिरफ्तार
- Jharkhand News: बहन की शादी में घर लौटना चाहता था युवक, दलाल के झांसे में फंसा, 3 महीने से दुबई की जेल में बंद
- विकास की बयारः CM धामी ने 231.91 करोड़ रुपये की 12 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण, जानिए कहां किस काम में कितनी राशि होगी खर्च
