Rajasthan News: राजस्थान सरकार में वन मंत्री संजय शर्मा के 22 मई को उदयपुर स्थित सज्जनगढ़ बायोलॉजिकल पार्क के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान मिली अनियमितताओं के बाद विभाग ने कड़ा एक्शन लिया है। लापरवाही उजागर होने पर उप वन संरक्षक (DFO) सुनील कुमार सिंह और रेंजर आरएस राठौड़ को एपीओ (Awaiting Posting Orders) कर दिया गया है। दोनों अधिकारियों के खिलाफ अब अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और तब तक इनका मुख्यालय जयपुर में प्रधान वन संरक्षक कार्यालय रहेगा।

निरीक्षण के दौरान मिलीं कई खामियां
मंत्री ने सज्जनगढ़ पार्क में वन्यजीव प्रबंधन, सामान्य सुविधाएं, कर्मचारियों की उपस्थिति जैसी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान कई गंभीर लापरवाहियां सामने आईं। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर की जांच करते हुए कर्मियों को ड्यूटी पर नियमित हस्ताक्षर करने के निर्देश भी दिए।
लॉयन सफारी की समीक्षा भी की
निरीक्षण के दौरान मंत्री शर्मा ने प्रदेश की दूसरी लॉयन सफारी, जो सज्जनगढ़ में विकसित की जा रही है, उस परियोजना की प्रगति की भी जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सरिस्का में भी लापरवाही पर फटकार
इससे पहले भी मंत्री शर्मा अलवर स्थित सरिस्का टाइगर रिज़र्व का देर रात निरीक्षण कर चुके हैं, जहां उन्होंने एक चौकी पर सोते हुए होमगार्ड को फटकार लगाई थी। मंत्री ने कुशालगढ़ और थैंक्यू बोर्ड नाकों पर भी रजिस्टर जांच कर कर्मचारियों की उपस्थिति की समीक्षा की थी।
लगातार एक्शन मोड में वन मंत्री
वन मंत्री संजय शर्मा लगातार निरीक्षण और निगरानी के जरिए वन विभाग में सुधार की कोशिशों में जुटे हैं। उनके दौरे अब न सिर्फ योजनाओं की समीक्षा तक सीमित हैं, बल्कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों की जवाबदेही तय करने की दिशा में भी स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- Dussehra 2026: विजयादशमी पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा
- शादी के दबाव और धमकी से परेशान प्रेमी बना कातिल, कुल्हाड़ी से काटकर की गर्लफ्रेंड की हत्या
- Jharkhand Top News: रांची में रावण दहन, सिमडेगा में ब्राउन शुगर पर स्ट्राइक; चाईबासा हादसे से बोकारो आंदोलन तक, पढ़ें एक क्लिक में दिन भर की बड़ी ख़बरें
- अधर्म पर प्रहार, सुशासन का संकल्प! धामी सरकार ने की दंगाइयों पर सख्ती,13 हजार एकड़ जमीन कराई कब्जा मुक्त, दशहरे पर दिया सुशासन वाला संदेश
- Ranchi News: मोरहाबादी मैदान में भव्य रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान, आतिशबाजी ने बांधा समां
