Rajasthan News: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह, अजमेर शरीफ पर चादर पेश की। उनकी ओर से भेजी गई चादर को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मजीद मलिक कमांड और प्रदेश उपाध्यक्ष मुंसिफ अली खान ने दरगाह पर चढ़ाया। चादर को उनके पारंपरिक वकील ख़ादिम सैयद अफशान चिश्ती ने पेश करवाया। इस मौके पर वसुंधरा राजे की लंबी उम्र और कामयाबी के लिए दुआ मांगी गई।

डॉ. मजीद कमांडो ने राजे का संदेश पढ़कर सभी को सुनाया। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के नेता गुलाम मुस्तफा, अतीक अहमद, शाहिद खान कूचील, सलीम आफताब, शफीक खान, मुराद शेख, हनीफ शेख, और कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पीएम मोदी ने भी पेश की थी चादर
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 813वें उर्स के अवसर पर चादर भेजी गई थी। केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री किरण रिजिजू ने अजमेर शरीफ पहुंचकर यह चादर चढ़ाई। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी मौजूद थे। चादर चढ़ाने के बाद रिजिजू ने पीएम मोदी का संदेश पढ़ा।
पीएम मोदी का संदेश
प्रधानमंत्री मोदी का संदेश पढ़ते हुए रिजिजू ने कहा, गरीब नवाज के 813 उर्स के मौके पर दुनिया भर में उनके अनुयायियों और अजमेर शरीफ में आए सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। विभिन्न काल खंडों में हमारे संतों, पीरों, फकीरों ने अपने कल्याणकारी विचारों से जन-जन के जीवन को आलोकित किया है। इस कड़ी में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के लोक कार्य को मानवता से जुड़े संदेशों ने लोगों पर अमीट छाप छोड़ी है. उनके प्रति लोगों में अटूट आस्था है. समाज में प्रेम और सौहार्द के लिए समर्पित उनका जीवन, वो आर्दश, हमारी पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उनके वार्षिक उर्स का आयोजन लोगों के आपसी जुड़ाव को सशक्त करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। मुझे विश्वास है कि यह अवसर लोगों को देश व समाज की बेहतरी के लिए हरसंभव कार्य करने की प्रेरणा देगा। वार्षिक उर्स के अवसर पर दरगाह शरीफ के लिए चादर भेजते हुए में ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती को नमन करता हूं और उनसे देशवासियों की प्रसन्नता व समृद्धि की कामना करता हूं।
पढ़ें ये खबरें
- पिया डांडिया, रो खन्ना समेत ये भारतवंशी जीते अमेरिकी चुनाव; ट्रंप के प्रचार के बावजूद विवेक रामास्वामी हारे, जानें बाकी इंडियंस का क्या हुआ?
- Haryana Morning News : अमित शाह आज करनाल और अंबाला आएंगे, 6 शहरों में AQI 300 पार, 50% कर्मचारियों को Work From Home समेत सुबह की बड़ी खबरों पर एक नजर…
- करोड़ों स्वाहा फिर भी बदहाल नगर: यहां बिना कुर्सी-झूलों के तैयार हुआ पार्क, लाखों भुगतान के बाद भी उद्यान में ‘निल बटे सन्नाटा!’
- मुरादाबाद में AC बस में जोरदार ब्लास्ट के बाद लगी आग, 41 यात्रियों ने कूदकर बचाई जान
- जज के खिलाफ सोशल मीडिया पोस्ट करना पड़ा भारी, CJP नेता रत्ना सिंह के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने को मिली मंजूरी
