Rajasthan News: जोधपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 16 दिन के मासूम बच्चे की उसकी ही चार मौसियों ने कथित तौर पर पैरों से कुचलकर हत्या कर दी. जिस रिश्ते को राजस्थान में मां से भी ऊंचा बताया जाता है, उसी रिश्ते ने हैवानियत की हद पर कर दी.

बता दें कि मामला एयरफोर्स थाना क्षेत्र के पांच बत्ती स्थित नेहरू कॉलोनी का है. इस वारदात के पीछे अंधविश्वास और तंत्र-मंत्र की आशंका जताई जा रही है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक महिला बच्चे को गोद में लिए किसी तरह के मंत्र जैसे शब्द बोल रही है. आसपास बैठी अन्य महिलाएं भी इसी तरह के मंत्र का उच्चारण कर रही हैं.
मृतक बच्चे के पिता का आरोप है कि उनकी सालियों की शादी काफी लंबे समय से नहीं हो रही थी. अंधविश्वास में आकर उन्होंने उसके नवजात बेटे की बलि चढ़ा दी. पिता ने साफ कहा है कि वह अपने बेटे के लिए न्याय चाहते हैं और आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं अधिकारी फिलहाल कुछ भी कहने से बच रहे हैं.
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Weather: सुबह कोहरा, दोपहर में गर्मी और रात में हल्की ठंड, जानिए कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम
- यूपी में ठंड और कोहरे का असर बढ़ा, 48 घंटे में पूर्वांचल में बारिश के आसार; किसानों को अलर्ट
- Bihar Morning News : बीजेपी का प्रबुद्ध जन सम्मेलन, जदयू करेगी जनसुनवाई, कैबिनेट की बैठक आज
- जीवन सूक्त : विरोध और विद्रोह, का आरोह अवरोह – संदीप अखिल
- 04 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
