Rajasthan News: राजस्थान में पुलिस प्रशासन में एक बार फिर बड़ा फेरबदल करते हुए चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। कार्मिक विभाग की ओर से मंगलवार को जारी आदेश में झुंझुनूं, हनुमानगढ़ और बालोतरा जिलों में नए पुलिस अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं, जबकि जोधपुर यातायात में भी नए डीसीपी की तैनाती की गई है।

झुंझुनूं और हनुमानगढ़ के पूर्व एसपी हुए एपीओ
सरकार ने हाल ही में झुंझुनूं एसपी शरद चौधरी और हनुमानगढ़ एसपी अरशद अली को पद से हटाकर APO (Awaiting Posting Order) कर दिया था। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के खिलाफ कई शिकायतें मिली थीं, जिन पर सरकार ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए यह कदम उठाया।
नए पुलिस अधीक्षकों की नियुक्ति:
- झुंझुनूं: लोकेश सोनवाल- इससे पहले जयपुर SOG (Special Operations Group) में एसपी के रूप में कार्यरत थे।
- हनुमानगढ़: हरी शंकर- अब तक बालोतरा में एसपी के पद पर तैनात थे।
- बालोतरा: अमित जैन- इससे पहले जोधपुर में ट्रैफिक डीसीपी पद पर कार्यरत थे।
- जोधपुर ट्रैफिक डीसीपी: शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया- जो पहले से ही APO थे, अब उन्हें नई पोस्टिंग मिली है।
तबादले की पूरी List
- लोकेश सोनवाल– पुलिस अधीक्षक, झुंझुनूं
- हरी शंकर– पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़
- अमित जैन– पुलिस अधीक्षक, बालोतरा
- शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया– पुलिस उपायुक्त, ट्रैफिक, जोधपुर
जयपुर SOG के एसपी पद पर नियुक्ति लंबित
हालांकि, जयपुर SOG में पुलिस अधीक्षक पद पर लोकेश सोनवाल के तबादले के बाद अभी तक कोई नई नियुक्ति नहीं की गई है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना पर कैसे हुआ हमला? सामने आया नया वीडियो; पुलिसकर्मियों पर भी हुई कार्रवाई
- CM साय कल अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का करेंगे शुभारंभ, हुडको और सेप्ट यूनिवर्सिटी के साथ होंगे दो एमओयू
- Haryana Top News : बिजली कर्मचारी 22 से 24 अक्टूबर तक करेंगे हड़ताल, 28 IPS और HPS अधिकारियों के तबादले, टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हरियाणा कनेक्शन की जांच समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…
- सेक्टर-38 में मिलने बुलाया, फिर नशीला पदार्थ देने का आरोप; आरोपी गिरफ्तार
- SCO बैठक में राजनाथ सिंह का पाकिस्तान-चीन को संदेश, बोले- आतंकवाद पर दोहरा रवैया बर्दाश्त नहीं
