Rajasthan News: राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। सोमवार शाम को मामला दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पीड़िता के गंभीर आरोप
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि मार्च 2024 में पहली बार उसके साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद लगभग एक साल तक अलग-अलग मौकों पर आठ लोगों ने इस अपराध को अंजाम दिया। उसने यह भी दावा किया कि इनमें से आधी घटनाएं शास्त्री नगर स्थित चस्का कैफे में हुईं।

तेजी से हुई पुलिस कार्रवाई
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने एएसपी पारसमल जैन के नेतृत्व में कोतवाली थाना प्रभारी गजेंद्रसिंह नारूका के साथ एक स्पेशल टीम गठित की। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आठ घंटे के भीतर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपी
पुलिस ने मामले में अशरफ अली विसायती, सनवीर मोहम्मद, शाहरूख खान, सोयबनूर मोहम्मद, फैजान गौरी, सोहेब शेख, खालिद शेख और आमिर खान पठान को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

