Rajasthan News: जयपुर में 7 साल की बच्ची से रेप के मामले में राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सरकार को घेरा है. उन्होंने सोशल मीडिया साइट ‘X’ पर लिखा, “जयपुर के एक स्कूल में सात साल की बच्ची से बलात्कार की घटना प्रदेश की कानून व्यवस्था की स्थिति बताने के लिए काफी है. जब राजधानी में स्कूल जैसी जगह में भी बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, तो कहां सुरक्षित रहेंगी? यह प्रदेश में कानून के खत्म होते इकबाल का नमूना है. भाजपा सरकार बच्चियों एवं महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण देने में असफल रही है.”

जानें क्या है मामला
जयपुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के शनिवार को एक युवक सरकारी स्कूल की दीवार फांद कर टॉयलेट में घुस गया, और वहीं छिपकर बैठ गया. जैसे ही बच्ची टॉयलेट में आई, आरोपी युवक ने उसे पकड़ लिया. उसे डरा-धमकाकर रेप किया. मासूम बच्ची के शोर मचाने पर स्कूल स्टाफ मौके पर पहुंचा और आरोपी को पकड़ लिया. अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. गांधी नगर थानाधिकारी भजन लाल ने बताया कि आरोपी शराबी है. मासूम के परिजनों ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है.
पढ़ें ये खबरें
- IAS अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, इफ्फत आरा और राजेंद्र कटारा को मिली नई जिम्मेदारी…
- युवा संवाद कार्यक्रम: सीएम साय बोले- सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के 25 वर्षों की गौरवशाली यात्रा का प्रतीक है सेवा संकल्प यात्रा
- मां बगलामुखी के दरबार में भक्त ने तोड़ा दम, दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ने से मौत
- यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर: अक्टूबर के बिल में 5.24% की छूट, जानिए वजह
- राजधानी में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI का छापा, 50 बोरों से ज्यादा सितार जब्त, गुटखा किंग तक जुड़े रहे तार

