Rajasthan News: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। गहलोत ने कहा कि ऐसा लगता है किसी अधिकारी या राज्य की भाजपा सरकार ने शाह को गलत जानकारी देकर भाषण में कहलवा दिया है, क्योंकि जनता और व्यापारी वर्ग अब भी यह खोज रहे हैं कि राइजिंग राजस्थान में हुए 7 लाख करोड़ के MoU आखिर जमीन पर कहां दिख रहे हैं।

गहलोत ने सवाल उठाया कि अगर राज्य सरकार का दावा सही है, तो उसे गृह मंत्री के इस बयान को साबित करने के लिए निवेश की पूरी सूची सार्वजनिक करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी तो चाहती है कि 35 लाख करोड़ का पूरा निवेश प्रदेश में आए ताकि युवाओं को रोजगार और सरकार को राजस्व मिले, लेकिन विडंबना ये है कि विधानसभा और RTI में मांगी गई जानकारी तक सरकार ने साझा नहीं की।
गहलोत ने यह भी कहा कि अमित शाह ने आज तक कन्हैयालाल साहू के परिवार को न्याय दिलाने पर एक शब्द नहीं कहा। यह दिखाता है कि भाजपा इस मामले को लेकर गंभीर नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने एक्स (Twitter) पर लिखा, अमित शाह ने कहा कि राइजिंग राजस्थान के माध्यम से 7 लाख करोड़ रुपये का निवेश जमीन पर उतर चुका है. ऐसा लगता है कि किसी अधिकारी या राजस्थान की भाजपा सरकार ने उनको गलत ब्रीफ कर भाषण में कहलवा दिया, क्योंकि प्रदेश की जनता और व्यापारी वर्ग तलाश रहे हैं कि 7 लाख करोड़ के MoU कहां जमीन पर उतरे हैं.
गहलोत ने जोड़ा, अगर यह इवेंट इतना सफल रहा है तो जानकारी क्यों छिपाई जा रही है? सरकार MoU की सूची सार्वजनिक करे ताकि जनता खुद देख सके कि कितने समझौते हकीकत में बदले।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 09 September 2026: नौ पुलिस कर्मी निलंबित, अररिया में वज्रपात से तीन की मौत, बिहार के 168 मेधावी छात्रों का सम्मान
- 2027 के लिए AAP का सबसे बड़ा दांव, सितंबर के आखिरी हफ्ते से यूपी में क्या होने जा रहा है?
- पठानकोट में प्रेगाबालिन दवा पर सख्ती, बिना डॉक्टर की पर्ची बिक्री पर रोक; 2 महीने तक लागू रहेंगे आदेश
- सागर अवैध शराब कांड: दिलीप कुमार ने संभाली सागर संभाग आयुक्त की कमान, इरशाद वली बनाए गए आईजी, CM ने दिए मामले की न्यायिक जांच के आदेश
- फाजिल्का पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 36 हजार प्रेगाबालिन कैप्सूल और 20 नशीली गोलियों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार


