Rajasthan News: राजस्थान के लोगों के लिए अच्छी खबर है। 15 नवंबर से स्पाइसजेट एयरलाइंस जयपुर से अहमदाबाद, वाराणसी और अमृतसर के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने जा रही है। इन फ्लाइट्स के किराए की शुरुआती कीमत 2600 रुपये रखी गई है। स्पाइसजेट एयरलाइंस ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

स्पाइसजेट के अनुसार, ये तीनों फ्लाइट्स रोजाना जयपुर से अहमदाबाद, वाराणसी और अमृतसर के लिए संचालित होंगी और तीनों शहरों से वापसी की सेवाएं भी उपलब्ध होंगी। प्रवक्ता ने बताया कि जयपुर से वाराणसी की पहली उड़ान 15 नवंबर 2024 को सुबह 8:25 बजे रवाना होगी।
2 घंटे में जयपुर से वाराणसी की यात्रा
जयपुर से वाराणसी की फ्लाइट लगभग 2 घंटे की यात्रा के बाद सुबह 10:35 बजे वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेगी। वापसी में, वाराणसी से यह फ्लाइट सुबह 10:55 बजे उड़ान भरेगी और 2 घंटे 15 मिनट बाद दोपहर 1:10 बजे जयपुर लौटेगी।
जयपुर से अमृतसर की यात्रा
जयपुर से अमृतसर के लिए फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे रवाना होगी और 1 घंटे की यात्रा के बाद दोपहर 2:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। अमृतसर से यह फ्लाइट दोपहर 3:15 बजे उड़ान भरेगी और शाम 4:35 बजे जयपुर पहुंचेगी।
अहमदाबाद की फ्लाइट का समय
अहमदाबाद के लिए फ्लाइट हर दिन शाम 5:05 बजे जयपुर से रवाना होगी और 6:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। वहीं, अहमदाबाद से जयपुर के लिए रात 9:25 बजे फ्लाइट चलेगी और रात 11:05 बजे जयपुर पहुंचेगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- IRS Officer Daughter Murder Case: मुख्य आरोपी राहुल मीणा पुलिस के शिकंजे में, नौकरी से निकाले जाने का लिया था बदला
- ‘नारी शक्ति वंदन’ सम्मेलन : कांग्रेस, सपा का इतिहास ही नारी विरोधी रहा है- योगी
- पढ़ाई के दबाव ने ली एक और जान, पटना में 16 साल के NEET छात्र ने पंखे से लटककर की खुदकुशी
- LSG vs RR IPL 2026: राजस्थान ने लखनऊ को दिया 160 रनों का लक्ष्य, शमी, प्रिंस और मोहसिन ने झटके 2-2 विकेट
- पार्षद के परिजनों पर जानलेवा हमला: आरोपियों ने डंडा, रॉड और बेसबॉल बैट से पीटा, 3 नाबालिग समेत 12 गिरफ्तार
