Rajasthan News: राजस्थान में नए पुलिस महानिदेशक (DGP) के रूप में डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण किया। यह नियुक्ति पूर्व DGP उत्कल रंजन साहू के राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के चेयरमैन बनने के बाद की गई है। मेहरडा को DGP का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, क्योंकि उनका रिटायरमेंट 30 जून 2025 को होना है।

पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया से बातचीत में डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा ने कहा, “30 जून को मेरा रिटायरमेंट है, मेरे पास केवल 20 दिन का समय है। इस दौरान मैं बेहतर कार्य करने की कोशिश करूंगा।” उन्होंने बताया कि 13 जून को उनका जन्मदिन है और राज्य सरकार ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर एक तरह से जन्मदिन का तोहफा दिया है। मेहरडा ने राजस्थान पुलिस के ध्येय वाक्य “सेवा और निष्ठा” के अनुरूप काम करने की अपील की और कहा कि वे कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।
पहली बैठक में महिला अपराध और साइबर ठगी पर जोर
पदभार संभालने के तुरंत बाद मेहरडा ने पुलिस मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई। बैठक में DG इंटेलिजेंस संजय अग्रवाल, जयपुर कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ, ADG मालिनी अग्रवाल, ADG क्राइम दिनेश, ADG लॉ एंड ऑर्डर विशाल बंसल सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मेहरडा ने महिला अपराधों पर सख्ती, साइबर ठगी पर लगाम और गैंगवार को कम करने के लिए ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।
पूर्व DGP यूआर साहू की विदाई
इसी बीच, पूर्व DGP उत्कल रंजन साहू की विदाई की तैयारियां चल रही हैं। साहू आज पुलिस मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां उनकी गाड़ी को रस्सा बांधकर खींचा जाएगा। इस विदाई समारोह में कई IPS अधिकारी मौजूद रहेंगे।
कौन हैं रवि प्रकाश मेहरडा?
1990 बैच के IPS अधिकारी डॉ. रवि प्रकाश मेहरडा जयपुर के मूल निवासी हैं। उन्होंने अर्थशास्त्र में स्नातक, PhED और सामाजिक विज्ञान में एमफिल, साथ ही MBA की डिग्री हासिल की है। मेहरडा तेज-तर्रार अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। राजस्थान पुलिस सेवा से पदोन्नत होकर वे भारतीय पुलिस सेवा में आए। अपने करियर में उन्होंने कोटा में IG, CRPF में DIG और राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में DG जैसे महत्वपूर्ण पदों पर सेवाएं दी हैं। अब वे 30 जून तक DGP के रूप में कार्य करेंगे।
20 दिन की चुनौती
मेहरडा के सामने केवल 20 दिन का कार्यकाल है, जिसमें वे राजस्थान में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की चुनौती को स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। उनकी इस संक्षिप्त अवधि में पुलिसिंग पर उनके अनुभव और दृष्टिकोण पर सभी की नजरें टिकी हैं।
पढ़ें ये खबरें
- खबर का असर: निसदा की 7 खदानों पर बड़ी कार्रवाई, खनिज विभाग ने 30.30 करोड़ रुपये का लगाया जुर्माना, लाइसेंस रद्द कर खदान किया सील
- राहुल गांधी जी…इनकी कौन सुनेगा? बाढ़ पीड़ित अपनी समस्या बताने का करते रहे इंतजार, नहीं रुका नेता विपक्ष का काफिला
- रीवा मेडिकल कॉलेज मामला: विधायक अभय मिश्रा के आरोपों का उमंग सिंघार ने किया समर्थन, कहा– ‘सरकार तत्काल कराए जांच’
- महतारी वंदन योजना में बड़ी गड़बड़ी: 1726 अपात्र हितग्राहियों को 1.93 करोड़ का किया गया भुगतान, जानिए अब क्या है विभाग का प्लान…
- NIA ने लाल किला ब्लास्ट में किया बड़ा खुलासा, चार्जशीट में उमर उन नवी मास्टर माइंड, 13 के खिलाफ चार्जशीट


