Rajasthan News: राजस्थान के लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही है। दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के आवास पर यमुना जल परियोजना को लेकर आज बैठक हुई जिसमें सीएम भजनलाल शर्मा और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी भी शामिल थे।

सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर के जल विवादों को सुलझाया जा रहा है। चाहे वह मध्य प्रदेश, हरियाणा हो या हिमाचल और उत्तराखंड, हर जगह जल बंटवारे पर समाधान निकल रहा है। राजस्थान भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है। बैठक में परियोजना को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है।
सीएम ने साफ किया कि अभी तक यह मामला जो अटका हुआ था, उसका समाधान जल्द हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज की बैठक काफी पॉजिटीव रही है। एमओयू (MoU) साइन करने की प्रक्रिया अब अंतिम दौर में है। एक बार समझौता होते ही पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। राजस्थान के लिए यह किसी बड़ी जीत से कम नहीं है।
किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
इस परियोजना के पूरा होने का सबसे ज्यादा फायदा राजस्थान की आम जनता और किसानों को मिलेगा। शेखावाटी जैसे सूखे इलाकों में पेयजल की समस्या हमेशा के लिए खत्म होने की उम्मीद है। सीएम ने कहा कि बेहतर जल प्रबंधन से ही विकसित भारत 2047 का सपना पूरा होगा। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी मिलने से खेती भी सुधरेगी।
केंद्र, हरियाणा और राजस्थान के बीच बनी यह सहमति अब जल्द ही धरातल पर नजर आएगी। अब प्रदेश की जनता को बस एमओयू साइन होने का बेसब्री से इंतजार है।
पढ़ें ये खबरें
- एल्डरमेनों को अपने नगर में नहीं मिला मंच, दूसरे नगर में दिलाई गई शपथ! विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में आधा दर्जन से अधिक पार्षद रहे नदारद
- यूपी विधानमंडल में आज पेश होगा अनुपूरक बजट: 70 हजार करोड़ से बदलेगी प्रदेश की तस्वीर, देखें पूरा मास्टर प्लान!
- CG News: बुक डिपो में लगी भीषण आग, शटर तोड़कर आग बुझाने में जुटी SDRF
- हिसार बीजेपी में दिखी बगावत, 11 मंडल अध्यक्षों के सामूहिक इस्तीफे, जिलाध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल
- स्टॉप डैम के 4 फीट गहरे गैप पर छलांग! प्रशासन ने लगाए कटीले तार, 4 गांव के बच्चों का स्कूल जाना हुआ बंद

