Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान’ वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन के तहत हुए करार (एमओयू) राज्य सरकार की निवेश और उद्योग संबंधी नीतियों के कारण तेजी से मूर्त रूप ले रहे हैं। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित एक समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के इन करारों की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने यह बात कही।

निवेशकों से नियमित संवाद का निर्देश
सीएम शर्मा ने सभी विभागों के सचिवों को निवेशकों के साथ नियमित संवाद स्थापित करने और एमओयू की समीक्षा कर मंजूरी प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान’ सम्मेलन ने प्रदेश में ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार किया है, जिसमें निवेशकों को अधिकतम सुविधाएं और सेवाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
31 जुलाई तक नीतियों को अंतिम रूप
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित घोषित नीतियों को 31 जुलाई तक अंतिम रूप दिया जाए और पहले से जारी नीतियों की शेष अधिसूचनाएं 30 जून तक जारी की जाएं। उन्होंने कहा कि सवा तीन लाख करोड़ रुपये के करारों की ‘ग्राउंड ब्रेकिंग’ से राज्य के विकास को नई गति मिली है। इसके साथ ही, उन्होंने अगले महीने एक लाख करोड़ रुपये के करारों की ‘ग्राउंड ब्रेकिंग’ सुनिश्चित करने के लिए विभागों के बीच समन्वय बढ़ाने का निर्देश दिया।
विकसित राजस्थान का सपना होगा साकार
सीएम शर्मा ने जोर देकर कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान’ वैश्विक निवेश शिखर सम्मेलन विकसित राजस्थान के सपने को साकार करने में एक मजबूत स्तंभ साबित हो रहा है। यह सम्मेलन न केवल निवेश को आकर्षित कर रहा है, बल्कि प्रदेश में औद्योगिक विकास के लिए अनुकूल माहौल भी बना रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में आरोपी ऋतिक ने हुलिया बदलने को लेकर मुंडवाया सिर, हमले की 2 महीने पहले बनी साजिश
- ‘नियॉन रास गरबा 1.0’ : चौकड़ी-छकड़ी की ताल पर जमकर थिरके रायपुरियंस, रायपुर रोटरी क्लब कॉस्मो डिवास ने किया शानदार आयोजन
- बीच-बचाव करने गए दो सगे भाइयों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत, दूसरा ईलाज के लिए पटना रेफर
- मैहर में आवारा कुत्ते का आतंक: दर्जनभर लोगों को काटकर किया घायल, 7 साल का मासूम रीवा रेफर
- नीरज कुमार को हराना ही मुख्य मकसद, एमएलसी चुनाव को लेकर जदयू विधायक अनंत सिंह का बड़ा बयान
