Rajasthan News: नागौर सांसद और आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को दिल्ली में एक बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि राजस्थान में हाल ही में हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने भाजपा के साथ मिलकर साजिश की। बेनीवाल ने कहा, “कांग्रेस के कुछ नेता पेपर लीक मामले में फंसे थे। बीजेपी ने उनकी गिरफ्तारी का डर दिखाया, और इसके बदले कांग्रेस ने सरेंडर करते हुए 7 में से 5 सीटें बीजेपी को जिताने में मदद की।”

दिल्ली चुनाव में कांग्रेस पर हमला
बेनीवाल ने दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए दावा किया कि कांग्रेस दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराने के लिए भाजपा के साथ मिली हुई है। उन्होंने कहा, कांग्रेस यहां एक भी सीट नहीं जीतेगी। वे क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहते हैं, जैसा कि राजस्थान में हुआ। इसलिए सपा, टीएमसी समेत कई दल आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। अगर कांग्रेस का यही रवैया रहा तो इंडिया गठबंधन में नेतृत्व बदलने की मांग उठेगी।
कांग्रेस के सलाहकारों पर निशाना
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सलाहकारों पर सवाल उठाते हुए बेनीवाल ने कहा, “कांग्रेस के सलाहकारों ने पार्टी को हाईजैक कर लिया है। राहुल और प्रियंका से सही बात नहीं पहुंचाई जाती। यही कारण है कि इंडिया गठबंधन बर्बाद हो गया है। हमने पीएम मोदी को हराने के लिए मजबूरी में गठबंधन किया, लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ।”
इंडिया गठबंधन पर की टिप्पणी
हनुमान बेनीवाल ने यह भी कहा कि विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व को बदलने की जरूरत है। उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से गठबंधन कमजोर हुआ है। उन्होंने चुनावों के बाद अन्य नेताओं से मिलकर इस मुद्दे पर चर्चा करने की बात कही।
पढ़ें ये खबरें
- भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने CM साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाकात, महत्वपूर्ण विषयों पर हुई चर्चा
- रिश्तेदार नहीं ‘दानव’: गेस्ट हाउस ले जाकर मौसा ने पार कीं हैवानियत की हदें, विरोध करने पर आंखें कर दीं जख्मी
- छत पर बैनर उतारते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए मां-बेटे, दोनों की मौत; भतीजा गंभीर
- भाजपा की बैठकों में ‘मिशन-2028’ का शंखनाद, स्मृति ईरानी ने कहा- यह सिर्फ चुनावी लक्ष्य नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, विकास और सुशासन का संकल्प
- देहरादून में जनसैलाब! पेपर लीक, बेरोजगारी और महिला सुरक्षा को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, जानें न्याय यात्रा की खास बातें
