Rajasthan News: आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार रात कपासन धरना स्थल पर पहुंचे और सूरज माली को न्याय दिलाने के लिए प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखीं। रात करीब 9:30 बजे उन्होंने जिला प्रशासन को आधे घंटे का अल्टीमेटम दिया और चेतावनी दी कि इसके बाद चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय की ओर कूच करेंगे। देर रात 2 बजे तक अतिरिक्त जिला कलक्टर और एडिशनल एसपी से बातचीत चली, लेकिन किसी भी मांग पर सहमति नहीं बन सकी।

मंच से सीधा ऐलान
बेनीवाल ने मंच से कहा कि अब प्रशासन से और कोई वार्ता नहीं होगी। उन्होंने मेवाड़ क्षेत्र के सर्वसमाज से अपील की कि आज (28 सितंबर) सुबह कपासन धरना स्थल पर पहुंचे और जिला मुख्यालय कूच में शामिल हों। देर रात तक बड़ी संख्या में लोग धरना स्थल पर डटे रहे और सूरज माली को न्याय दिलाने की मांग करते रहे।
सीबीआई जांच और मुआवजे की मांग
बेनीवाल ने साफ कहा कि अब वे न्याय के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। उनकी प्रमुख मांगें हैं मामले की सीबीआई जांच, पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, इलाज का खर्च और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी। इससे पहले कांग्रेस नेता धीरज गुर्जर भी धरना स्थल पहुंचे थे। प्रशासन ने आंशिक रियायत देते हुए कपासन थानाधिकारी को लाइन हाजिर किया और जांच अधिकारी को विधानसभा क्षेत्र से बाहर नियुक्त करने पर सहमति जताई।
सुबह 11:15 बजे जुटने का आह्वान
बेनीवाल ने ऐलान किया कि सरकार की हठधर्मिता के कारण रात भर वार्ता बेनतीजा रही। वे खुद धरना स्थल पर डटे हुए हैं और लोगों से अपील करते हैं कि आज सुबह 11:15 बजे अधिक से अधिक संख्या में कपासन पहुंचें।
पढ़ें ये खबरें
- हवस, हैवानियत और हवालातः 11 साल की किशोरी के साथ रेप, दिल दहला देगी दरिंदगी की वारदात
- कचरे के नाम पर ‘कमाई का खेल’! पंचायतों में 2,000 की डस्टबिन 30,000 और 1.5 लाख का ई-रिक्शा 4.5 लाख में खरीदा; कचरा गाड़ी के नाम पर मिली पंचर साइकिल
- अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने के फैसले का CM साय ने किया स्वागत, बोले- युवाओं को सैन्य क्षेत्र में आगे बढ़ने के मिलेंगे नए अवसर
- स्वामित्व योजना में प्रदेश में 15 लाख 98 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां पूरी, ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का वैधानिक अधिकार
- खुद्दार अधिकारी मजबूरी में पलायन कर जाते हैं जब… IPS अनुराग सुजानिया के इस्तीफे पर चढ़ा सियासी पारा, जानें क्या बोली BJP
