Rajasthan News: अंता विधानसभा सीट के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा के समर्थन में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मांगरोल में रैली और रोड शो किया और कांग्रेस-बीजेपी दोनों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लोगों से अपील की कि अंता से दोनों बड़े दलों का अंत कर दिया जाए।

बेनीवाल ने आरोप लगाया कि मारवाड़, शेखावाटी और बीकानेर में वे दोनों पार्टियों को खत्म कर देंगे और कहा कि भजनलाल को मुख्यमंत्री बनाने में कहीं न कहीं हमारा रोल रहा उनका तर्क था कि ब्राह्मण समाज ने वसुंधरा राजे को जिताया, पर वसुंधरा के जाने के बाद भजनलाल का उदय हुआ।
उन्होंने प्रदेश में विकासहीनता का जिक्र करते हुए कहा कि यहां सड़कें और मूलभूत सुविधाएं नहीं हैं, जबकि राजनीतिक खेल होते रहे। झालावाड़ के स्कूल हादसे का हवाला देते हुए बेनीवाल ने कहा कि 10-11 तारीख को सरकार गुंडागर्दी कर सकती है, लेकिन नौजवान उसे असफल कर देंगे और 2028 में नई सरकार बनानी होगी।
रालो-राजनीति पर तीखा हमला करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि गोविंद सिंह डोटासरा और दिल्ली स्तर पर हुई बैठकों में कुछ तय हुआ, जिसके बाद चार जगहों पर टिकट देने और जमानत जब्त कराने की बात सामने आई चार टिकट देकर जमानत भी जब्त करवा ली उनकी व्यथा रही।
बेनीवाल ने अपनी पुरानी राजनीतिक साझीदारी का जिक्र करते हुए किरोड़ी लाल मीणा का नाम लिया और कहा कि उन्हें इस्तेमाल किया गया, उन्होंने बताया कि नरेश मीणा ने कई बार लंबी दुश्वारियां झेली हैं और अब उन्हें जीताने की जरुरत है। रैली में हनुमान बेनीवाल ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस और बीजेपी को अंता से हटाना और युवा शक्ति से बदलाव लाना ही उनका लक्ष्य है।
पढ़ें ये खबरें
- नशीली दवाइयों के खिलाफ सख्त एक्शन, बड़ी मात्रा में ट्रामाडोल कैप्सूल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार
- सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत! पदोन्नति में CPCT परीक्षा के नियम में छूट का प्रस्ताव, मुख्य सचिव को भेजा गया प्रारूप
- रेल यात्रियों की बढ़ी टेंशन! लैंडस्लाइड के चलते 2 ट्रेनें रद्द, 4 ट्रेनों के परिचालन प्रभावित
- आजमगढ़ में ओवैसी की हुंकार: बोले- ‘80% बनाम 20% का खेल खत्म, अब 99% बनाम 1% का होगा संग्राम’
- SIR और MSP पर दुष्यंत चौटाला का हमला, CM सैनी से पूछे सवाल
