Rajasthan News: नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ यूपी जैसी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराधियों में अब कोई डर नहीं बचा है, जबकि यूपी और पंजाब में एनकाउंटर की नीति से अपराध पर अंकुश लगा है।

बेनीवाल ने कहा कि हालात इतने खराब हैं कि मुख्यमंत्री तक को धमकियां मिल चुकी हैं, और राज्य में कारोबार करने आ रहे व्यापारी तक विदेश में बैठे अपराधियों से धमकी झेल रहे हैं।
इंटरपोल की मदद लेनी चाहिए
बेनीवाल ने कहा कि विदेशों में बैठे हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ राजस्थान सरकार को केंद्र सरकार और इंटरपोल की मदद लेनी चाहिए। उन्होंने हाल ही में कुचामन में व्यापारी हत्याकांड के आरोपी की बिल्डिंग तोड़े जाने के मामले पर कहा, सिर्फ पांचवीं मंजिल नहीं, पूरा मकान ही गिरा देना चाहिए था।
अपराधियों में खौफ होना जरूरी है
सांसद ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। जरूरत पड़े तो फेक एनकाउंटर ही सही, लेकिन अपराधियों में डर पैदा होना चाहिए।
बेनीवाल ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज राजस्थान में न तो मंत्री काम कर रहे हैं, न कोई सुनने वाला है। सारे फैसले ब्यूरोक्रेट्स के हाथ में हैं। चाहे एसएमएस अस्पताल का मामला हो या कफ सिरप घोटाला कहीं कोई जवाबदेही नहीं दिख रही।
पढ़ें ये खबरें
- कच्छ के मुंद्रा में अवैध संबंध के शक में खूनी संघर्ष, दो लोगों की दर्दनाक मौत
- Delhi-NCR GRAP-1: दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-1 लागू, जानिए क्या-क्या पाबंदियां रहेंगी?
- संकट की घड़ी में संबल बनी मोहन सरकार: मुख्यमंत्री ने 950 से अधिक आश्रितों को सौंपे अनुकंपा नियुक्ति पत्र; 400 नए सांदीपनि स्कूलों का किया ऐलान
- किसानों की परेशानी पर जजपा ने खोला मोर्चा, MSP में 200 रुपये बढ़ाने की मांग
- Raipur Temple Controversy : यादव समाज ने घेरा पुरानी बस्ती थाना, शीतला मंदिर के पीठाधीश पर FIR दर्ज, जानें पूरा विवाद
