Rajasthan News: राजस्थान में कोरोना संक्रमण के फिर से बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जनता से घबराने की बजाय सतर्क रहने की अपील की है। जयपुर, जोधपुर और उदयपुर जैसे प्रमुख शहरों में कोरोना के नए वेरिएंट से संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। हालांकि मंत्री ने फिलहाल किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं बताई।

खींवसर ने कहा, देश की 140 करोड़ आबादी में अभी तक केवल 246 केस सामने आए हैं। कोरोना का नया वेरिएंट फिलहाल उतना खतरनाक नहीं दिख रहा है। हां, सतर्कता ज़रूरी है और हम सभी को अलर्ट रहना चाहिए।
देश के कई बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे जनता में डर का माहौल बन रहा है। लेकिन राजस्थान सरकार का कहना है कि प्रदेश में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।
एसएमएस अस्पताल, जयपुर में गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से एक गर्भवती महिला की मौत हो गई थी। इस गंभीर लापरवाही की जांच के लिए हाई पावर कमेटी बनाई गई है। इस मामले में मंत्री खींवसर ने कहा, समिति सीसीटीवी फुटेज और तथ्यों के आधार पर यह तय करेगी कि गलती किसकी थी। जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर आज (25 मई) हनुमान बेनीवाल द्वारा आयोजित रैली पर भी मंत्री ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा, बेनीवाल दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हम किसी दबाव में नहीं आएंगे। मैं खुद जांच कमेटी का सदस्य हूं। पूरी जांच पारदर्शिता से हो रही है। कोर्ट ने एक तारीख दी है, हम वहीं रिपोर्ट सौंपेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- Delhi Airport: IGI एयरपोर्ट पर शुरू हुआ रोबोटिक कैफे, रोबोट बनाएगा कॉफी और परोसेगा चाय-आइसक्रीम
- हाथ रस्सी से बंधे, मुंह पर टेप… दौहला हत्याकांड में जमीन की रंजिश का खुलासा
- विजयादशमी शोभायात्रा के दौरान अचानक क्यों रुका सीएम योगी का काफिला? वजह उड़ा देगी आपके होश, जानें मामला
- एक साल पुरानी दुश्मनी खत्म! एक मंच पर आए मंगलामुखी, युवक पर लगाए गंभीर आरोप
- 59वीं हरियाणा स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में नमन और सूर्यांश का जलवा, शानदार प्रदर्शन से जीता सबका दिल
