Rajasthan News: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई, जिससे कई जिलों में किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस आपदा को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टरों से तत्काल नुकसान की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सीएम ने दिए गिरदावरी के आदेश
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग के प्रमुख शासन सचिव को निर्देश दिया कि प्रभावित क्षेत्रों में फसल क्षति का आकलन करने के लिए शीघ्र गिरदावरी करवाई जाए।
- सीकर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं और खैरथल-तिजारा के जिला कलेक्टरों को 7डी रिपोर्ट 5 मार्च तक सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
- किसानों को एसडीआरएफ और एनडीआरएफ फंड से तुरंत मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक
भरतपुर जिला कलक्ट्रेट सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।
- अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन – अभय कुमार
- अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री कार्यालय) – शिखर अग्रवाल
- अतिरिक्त मुख्य सचिव, सार्वजनिक निर्माण – प्रवीण गुप्ता
- आपदा प्रबंधन एवं नागरिक सुरक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव – आनंद कुमार
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि सीकर और अलवर समेत कई जिलों में तेज हवा (20-40 किमी/घंटा), आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- MP में कोचिंग सेंटर्स के लिए बदले नियम, 90 दिन में रजिस्ट्रेशन जरूरी; शिक्षकों की योग्यता भी करनी होगी सार्वजनिक
- स्कूल में प्रिंसिपल की प्रताड़ना से छात्रों का फूटा गुस्साः टॉयलेट साफ कराने और गिट्टी पर घुटने टिकवाने के गंभीर आरोप, पुलिस में शिकायत
- मौत का ट्रैकः वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की उखड़ी सांसें, मंजर देख दहल उठे लोग
- Census 2027: 16 नवंबर से घर बैठे करें जनगणना, 40 सवालों के देने होंगे जवाब
- आज पटना पहुंचेंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर होंगे शामिल
