Rajasthan News: राजस्थान में मानसून की सक्रियता ने एक बार फिर जयपुर से अजमेर तक के इलाकों में भारी बारिश का दौर शुरू कर दिया है। जयपुर, बूंदी, अजमेर, और राजसमंद सहित कई क्षेत्रों में हालात गंभीर होते जा रहे हैं। मौसम विभाग ने 8-9 सितंबर को भरतपुर, भीलवाड़ा, राजसमंद, अजमेर, और बूंदी में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

अजमेर में मूसलाधार बारिश और संभावित बाढ़ के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1-12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 9 सितंबर को अवकाश घोषित कर दिया है।
रविवार को जिला कलेक्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टी केवल विद्यार्थियों के लिए होगी, जबकि स्कूल का अन्य स्टाफ अपने निर्धारित समय पर विद्यालय में उपस्थित रहेगा।
पढ़ें ये खबरें भी
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति

