Rajasthan News: जोधपुर जिले की जोजरी नदी में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखा है। गहलोत ने फैक्ट्रियों द्वारा छोड़े जा रहे अपशिष्ट जल के कारण किसानों और स्थानीय लोगों को हो रही परेशानियों पर चिंता जताई। उन्होंने आग्रह किया कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए जाएं।

तीन महीने से ठप पड़ा ट्रीटमेंट प्लांट
अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर लिखा है कि जोजरी नदी में लगातार बढ़ता प्रदूषण किसानों, जल जीवों और पर्यावरण के लिए बड़ा खतरा बन चुका है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की फैक्ट्रियों द्वारा बिना शुद्धिकरण के अपशिष्ट जल सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का पानी जहरीला हो गया है। साथ ही, नदी पर लगे जीरो सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का काम भी पिछले तीन महीनों से ठप पड़ा है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
तीन जिलों में पड़ रहा है असर
गहलोत ने कहा कि इस प्रदूषित जल के कारण जोधपुर, पाली और बालोतरा जिलों में खेती को भारी नुकसान हो रहा है। इसके अलावा, मनुष्यों और पशुओं में भी बीमारियां फैल रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके और पर्यावरण की रक्षा हो सके।
पढ़ें ये खबरें
- Jio Platforms IPO Listing : 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, निवेशकों को एक लॉट पर 2,868 रुपए का फायदा
- छिंदवाड़ा कलेक्ट्रेट में हादसा: लाइटिंग करते वक्त तीसरी मंजिल से नीचे गिरा श्रमिक, हालत नाजुक
- बिहार दरोगा भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, पूर्णिया केंद्र से वायरल हुए प्रश्नपत्र, सॉल्वर गैंग की मदद से पास हुए
- MP में किसानों की चमकी किस्मत! लॉटरी से चुने गए 165 विजेता, किसी को ट्रैक्टर तो किसी को मिलेगी बुलेट
- Lauki Pulao Recipe : रात के बचे चावल फेंकना छोड़ें, हींग-जीरा डालकर बनाएं चटपटे लौकी राइस, घिया न खाने वाले भी करेंगे पसंद

