Rajasthan News: राजस्थान में पूर्व सैनिकों के सम्मान में ऑनर रन मैराथन का आयोजन जयपुर के अल्बर्ट हॉल में किया गया। यह कार्यक्रम थलसेना की दक्षिण पश्चिमी कमान की पहल है और सेना दिवस (15 जनवरी) से पहले होने वाले आयोजनों का हिस्सा है।

मैराथन में 5, 10 और 21 किलोमीटर की तीन श्रेणियां रखी गईं। सेना के जवान, पूर्व सैनिक और बड़ी संख्या में आम लोग दौड़ में शामिल हुए। देशभक्ति के गीतों और भारत माता की जय के नारों ने पूरा माहौल ऊर्जा से भर दिया।
कार्यक्रम को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारे जवान कठिन हालात में, अपने परिवार से दूर रहकर राष्ट्र की सुरक्षा में लगे रहते हैं। उनका साहस और त्याग ही देशवासियों को सुरक्षित महसूस कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्व सैनिक केवल सेवानिवृत्त कर्मचारी नहीं, बल्कि अनुशासन और अनुभव की मिसाल हैं, और उन्हें सम्मान देना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
इस मौके पर दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। पूर्व नौसेना अध्यक्ष एडमिरल माधवेन्द्र सिंह, जयपुर जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी और बड़ी संख्या में सेना के जवान व नागरिक मौजूद रहे।
पढ़ें ये खबरें
- श्री सीमेंट को रेलवे कनेक्टिविटी देने के लिए भूमि अधिग्रहण का मामला, किसानों की याचिकाएं हाईकोर्ट से खारिज
- भोपाल के ISBT पर तीसरी आंख का पहरा: करोड़ों की ड्रग्स बरामदगी के बाद सुरक्षा मजबूत, जनसहयोग से लगे 10 CCTV कैमरे
- लखनऊ MLC चुनाव परिणाम में BJP को झटका, सपा ने मारी बाजी, 11 में 9 सीटों के रिजल्ट घोषित, भाजपा के खाते में 5 सीट
- स्कूल में लापरवाही पर सख्त एक्शन, DEO ने प्रधानपाठक समेत 5 शिक्षकों को जारी किया शो-कॉज नोटिस
- कपूरथला में CIA स्टाफ की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियारों के साथ 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार; मुख्य आरोपी पर 16 केस दर्ज
