Rajasthan News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। संगरिया क्षेत्र में नगराना टोल प्लाजा के पास देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

टक्कर के बाद ट्रक के नीचे फंसी कार
मौके से मिली जानकारी के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह ट्रक के नीचे घुस गई। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीनों युवक अंदर फंस गए। सूचना मिलते ही संगरिया पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचा, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रक के नीचे से बाहर निकाला और युवकों को कार से बाहर निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
तीनों युवक नहीं बच सके
संगरिया सीओ करण सिंह पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। युवकों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पुनीत, कृष्ण और दयाराम के रूप में हुई है।
शव मोर्चरी में, परिजनों को दी गई सूचना
शवों को संगरिया अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द किए जाएंगे।
पुलिस ने शुरू की जांच, ट्रक चालक की तलाश
पुलिस ने हादसे को लेकर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तीनों युवक कहां से आ रहे थे और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ। वहीं, ट्रक चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया है। उसकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार
- ज्ञानेश कुमार के सामने झुके अभिजीत दीपके! आंदोलन पर लगाया ब्रेक, कार्यकर्ताओं से कहा-परिवार के साथ वक्त बिताएं, सौरभ-आशुतोष पर आंखें हुई नम
- पाकिस्तान से पंजाब में ड्रोन के जरिए भेजे जा रहे हथियार और हेरोइन, कसूर और सुलेमान से उड़ान भरने की आशंका; 15 दिन में कई बड़ी खेप बरामद
- मोहन भागवत के ‘बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात’ वाले बयान पर सियासी घमासान; आलोक शर्मा के समर्थन के बाद कांग्रेस प्रवक्ता का पलटवार
- इंदौर में CM मोहन यादव का शस्त्र पूजन: पुलिस को मिलीं 51 हाईटेक बाइक; सुरक्षा से लेकर रोजगार तक, मंच से किए कई बड़े ऐलान
