Rajasthan News: शनिवार सुबह राजस्थान के राजसमंद जिले में भावा बस स्टैंड के पास एक स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। यह बस अहमदाबाद से भीलवाड़ा जा रही थी। दुर्घटना में अब तक 3 यात्रियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 24 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को नजदीकी आरके अस्पताल पहुंचाया। स्थिति गंभीर देखते हुए एक घायल को उदयपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को सड़क किनारे कर दिया और हाईवे पर यातायात फिर से बहाल कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह स्लीपर बस मध्य प्रदेश नंबर की थी, जिस पर ‘श्री देव’ लिखा हुआ है संभवतः ट्रैवल कंपनी का नाम। घटनास्थल पर बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है, कांच चकनाचूर हो गया और कंडक्टर साइड का हिस्सा अंदर की ओर दब गया है। बस का एक टायर डिवाइडर पर पड़ा मिला।
कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे के कारणों की जांच जारी है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- iPhone 18 series launch: Apple ने पेश किया फोल्डेबल iPhone Duo, iPhone 18 Pro और Pro Max भी लॉन्च, जाने कीमत और फीचर्स
- सिर्फ 200 रुपये के लिए खूनी विवाद, उधार के पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला
- न सीमेंट कमजोर था, न सरिया… फिर बरेली में कैसे गिरी पानी की टंकी? जानने के लिए पढ़ें जल निगम की रिपोर्ट
- ‘ट्रैफिक गर्ल’ शुभी जैन का पुलिस पर गंभीर सवाल! बोलीं- ‘लेडीज जात’ कहकर की बदसलूकी, पुलिस ही आम जनता से ऐसा व्यवहार करेगी तो कैसे होगा भरोसा?
- Zudio स्टोर में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नगदी सहित लाखों का सामान बरामद


