Rajasthan News: राजस्थान के नागौर जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां मेड़ता सिटी इलाके के पुनास-चकढाणी रास्ते पर एक रोडवेज बस और ईको कार के बीच इतनी भयंकर टक्कर हुई कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस एक्सीडेंट में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर मची चीख-पुकार
हादसा इतना भयानक था कि ईको कार पूरी तरह पिचक गई। अंदर बैठे लोग बुरी तरह फंस गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और एम्बुलेंस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एम्बुलेंस के हरेंद्र तेतरवाल अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने गाड़ी को काटकर घायलों और शवों को बाहर निकाला।
अस्पताल में घायलों का इलाज जारी
इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। उन्हें बिना वक्त गंवाए नजदीकी कुचेरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की टीम घायलों को बचाने में जुटी है। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि रोडवेज बस काफी तेज रफ्तार में थी, जिसके चलते ड्राइवर गाड़ी पर काबू नहीं रख पाया। पुलिस ने चारों मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
मृतकों की पहचान करने में जुटी पुलिस
पुलिस की टीम अब मृतकों के पहचान की कोशिश कर रही है ताकि उनके घरवालों को खबर दी जा सके। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को रास्ते से हटाकर चक्काजाम खुलवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें ये खबरें
- निवेश के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी, हरियाणा पुलिस ने महाराष्ट्र से आरोपी दबोचा
- मशरूम प्लांट के नाम पर ठगी, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 19 लाख का चेक बाउंस
- IP69K रेटिंग और तगड़े फीचर्स के साथ आया Oppo A7 Pro, जानिए क्या है इसकी कीमत
- 1 करोड़ रुपये की ठगी: ओडिशा के उप मुख्यमंत्री का फर्जी PA बनकर लगाया चूना, पश्चिम बंगाल से आरोपी गिरफ्तार
- World EV Day : हरित भविष्य और किफायती मोबिलिटी की ओर बढ़ते वैश्विक कदम …


