Rajasthan News: जालोर। राजस्थान के जालोर जिले में भारतमाला एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के साढ़े चार से पांच बजे के बीच एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया।
गुजरात के जामनगर से बाबा रामदेवरा के दर्शन के लिए निकले छह दोस्तों की ब्रेजा कार अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे की मजबूत लोहे की रेलिंग से जा टकराईं। टक्कर इतनी जोरदार थीं कि रेलिंग कार के इंजन को चीरते हुए सीधे ड्राइवर की सीट तक पहुंच गई और ड्राइवर के पैर व पेट में गहराई तक घुस गई। हादसा बागोड़ा थाना क्षेत्र के गांवड़ी गांव के पास हुआ। मृतक युवक की पहचान 31 वर्षीय जिगर पटेल पुत्र मुकेशभाई पटेल, निवासी जामनगर के रूप में हुई है। वह खुद कार चला रहा था, इसलिए पूरी टक्कर का असर उसी पर पड़ा।

बागोड़ा थाने के एएसआई नरसाराम ने बताया कि एक्सप्रेस-वे की एक लेन मरम्मत के कारण बंद थी। वाहनों को दूसरी लेन पर डायवर्ट किया जा रहा था। इसी दौरान ब्रेज़ा कार लेन बदलते वक्त अनियंत्रित हुई और रेलिंग से टकरा गईं।
हादसे के बाद जिगर के साथियों ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और उसे बागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे भीनमाल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही जिगर ने दम तोड़ दिया।
शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भीनमाल अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवाया गया है। चमत्कारिक रूप से कार में सवार जिगर के पांच अन्य दोस्त पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी हैं।
पढ़ें ये खबरें
- अमित जोगी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे विधायक राजेश मूणत, FIR के लिए पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
- कई घंटों तक खंगाले गए 2 फ्लैट, जानिए पंचकूला में ईडी की रेड के दौरान क्या-क्या हुआ ज़ब्त
- घरौंदा सेंटर में 8 बच्चों की मौत और 5 के गायब होने का मामला, हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, कोर्ट कमिश्नरों से मांगी रिपोर्ट
- जमीन के टुकड़े के लिए खून का प्यासा बना भाई! खेत में घुसकर कांग्रेस नेता को कुल्हाड़ी से काटा
- Dewas TI Murder Case: पुलिस कस्टडी से भाग रहे ड्राइवर का शॉर्ट एनकाउंटर, इधर CM डॉ. मोहन ने पुलिस को दिए फ्री हैंड

