Rajasthan News: मंगलवार तड़के जयपुर के प्रताप नगर इलाके में बेखौफ बदमाशों ने जमकर गदर मचाया। वारदात यदुवंशी टी पॉइंट कैफे पर सुबह करीब पौने पांच बजे हुई, जहां दो गाड़ियों में आए नकाबपोश गुंडों ने दुकान में भारी तोड़फोड़ की।

ACP के घर के पास मचाया तड़के तांडव
हैरानी की बात यह है कि यह वारदात जिस जगह हुई, उसके ठीक पास The Elegance Apartment है। इसी अपार्टमेंट में आरपीएस अधिकारी और एसीपी (ACP) विनोद शर्मा का मूल निवास है। इतने बड़े पुलिस अधिकारी के घर के पास तड़के 4:46 बजे हुई इस गुंडागर्दी ने इलाके में पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। पूरी वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर स्थानीय लोग बेहद गुस्से में हैं।
खौलती चाय गिरी, फिर भी बेरहमी से पीटा
सीसीटीवी में दिखा कि कैफे मालिक वासुदेव सुबह दुकान पर चाय बना रहे थे। तभी एक काली स्कॉर्पियो और एक दूसरी गाड़ी से 5-6 हमलावर उतरे। सबके चेहरे ढके थे और हाथों में डंडे-लोहे के पाइप थे। बदमाशों ने आते ही काउंटर पर डंडे बरसाए। इसी बीच एक गुंडे ने चूल्हे पर रखी उबलती हुई चाय की भगोनी को पलट दिया। खौलती चाय सीधे वासुदेव के ऊपर गिर गई और वह बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद भी बदमाशों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने अंदर घुसकर वासुदेव को बेरहमी से पीटा।
पहले पैसे, फिर चाय बोलने पर हुआ था विवाद
इस खौफनाक हमले की कहानी तीन दिन पहले ही शुरू हो गई थी। सूत्रों के मुताबिक, तीन दिन पहले सुबह अनुपम चौधरी नाम का लड़का अपने कुछ दोस्तों और लड़कियों के साथ इसी टी-पॉइंट पर आया था। वह नशे में था। जब वासुदेव ने कहा कि पहले पैसे दो, फिर चाय लो, तो अनुपम भड़क गया। उसने वासुदेव को दुकान से बाहर खींचकर धक्का दिया और जेब से 50 हजार रुपये लूट लिए। जाते-जाते उसने दुकान उजाड़ने की धमकी दी थी। आज का हमला उसी का नतीजा ह
अस्पताल में भर्ती, हत्या के प्रयास के केस की मांग
गंभीर रूप से झुलसे वासुदेव को तुरंत प्रताप नगर के आरयूएचएस (RUHS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फुटेज में एक हमलावर का चेहरा साफ दिख रहा है, जिसके दम पर पुलिस सुराग लगाने में जुटी है। स्थानीय लोग बेहद डरे हुए हैं और पुलिस से मांग कर रहे हैं कि आरोपियों पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उन्हें तुरंत जेल भेजा जाए।
पढ़ें ये खबरें
- ‘पत्नी का ऑपेशन कराने जाना था, इसलिए पी लिया…’, शराब के नशे में पंचायत का मुखिया गिरफ्तार
- हनुमना अस्पताल में भगवान भरोसे सुरक्षा! प्रसव कक्ष के दरवाजे तक पहुंचे कुत्ते, BMO नदारद
- 32 करोड़ के धान घोटाले के बाद करनाल में सख्ती, सीमाओं पर नाके और मंडी सचिवों की निगरानी
- Stock Market Today : आज बाजार फ्लैट, बैंकिंग-एनर्जी में खरीदारी, ऑटो-फार्मा पर दबाव, जानिए मार्केट की चाल ?
- Gold Silver Price Today : सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ा अपडेट, जानें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों में आज का भाव


