Rajasthan News: जयपुर के पॉश इलाके से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सबको सन्न कर दिया है। PWD विभाग में बड़े पद पर बैठे एक अफसर की हैवानियत का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक मां अपने मासूम बच्चे के सामने पिटती रही और आखिर में तंग आकर उसने मौत को गले लगा लिया।

लिविंग रूम में तोड़ा टीवी, फिर उतारा जूता
मामला जयपुर का है। यहां PWD विभाग में एक्सईएन (XEN) के पद पर तैनात गौतम मीणा का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो 3 मार्च 2026 का बताया जा रहा है। इसमें गौतम गुस्से में तमतमाता हुआ लिविंग रूम से निकलता है। वह दीवार पर लगे बड़े फ्लैटस्क्रीन टीवी पर इतनी जोर से मुक्का मारता है कि टीवी स्क्रीन के परखच्चे उड़ जाते हैं। गुस्सा यहीं शांत नहीं हुआ। इसके बाद वह अपना जूता उतारता है और सीढ़ियों की तरफ बढ़ता है, जहाँ उसकी पत्नी अनु मीणा जमीन पर गिर जाती है।
सहमा खड़ा रहा मासूम बेटा
वीडियो का सबसे दर्दनाक हिस्सा वह है जहां अनु फर्श पर बेबस बैठी रो रही है। गौतम उसके सामने हाथ बांधकर खड़ा है और नीचे देखते हुए लगातार चिल्ला रहा है। पास ही उनका छोटा बेटा डर से कांपता हुआ अपनी मां के पास खड़ा है। वह अपनी मम्मी को बचाना चाहता है, लेकिन पिता के खौफ के आगे उसकी हिम्मत नहीं होती। वह बस चुपचाप अपनी मां को पिटते और प्रताड़ित होते देखता रहता है।
7 अप्रैल को लगा ली थी फांसी
अनु के भाई नीरज मीणा ने अब इसी पुख्ता वीडियो के आधार पर पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। सूत्रों के मुताबिक, कोटपूतली के कल्याणपुरा की रहने वाली अनु की शादी 25 जुलाई 2015 को गौतम से हुई थी। आरोप है कि गौतम रोज शराब पीकर आता था और अनु के साथ मारपीट करता था।
रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर अनु ने आखिरकार 7 अप्रैल को फांसी लगा ली। खुदकुशी करने से ठीक पहले उसने पति को वीडियो कॉल भी किया था। उस वक्त पड़ोसियों ने सीपीआर (CPR) देकर उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक सांसें थम चुकी थीं।
पढ़ें ये खबरें
- YouTube से सीखी ठगी, ATM के बाहर बुजुर्गों को बनाया शिकार! 70 कार्ड के साथ 2 रिश्तेदार गिरफ्तार
- CG News : पूर्व सरपंच के निवास पर पड़ा छापा, वन विभाग ने लाखों के अवैध सागौन की लकड़ियां बरामद
- बहू से दुष्कर्म मामले में ससुर को 14 साल की जेल, 8 साल बाद कोर्ट ने सुनाया फैसला, DNA रिपोर्ट बनी अहम सबूत
- Jharkhand Weather Update: दिन में तेज धूप, सुबह-शाम हल्की ठंडक, 20 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?
- MP Power Crisis: मध्य प्रदेश में बिजली संकट दूर करने के लिए सरकार ने उठाए कड़े कदम, 2 से 3 दिन में सामान्य होगी सप्लाई; जानें क्यों बढ़ी अचानक मांग

