Rajasthan News: राजस्थान के सिंदेसर कला स्थित हिंदुस्तान जिंक के प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दो किलोमीटर दूर से ही काले धुएं का गुबार देखा जा सकता था। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची, और दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

शिफ्ट चेंज के समय लिफ्ट में लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार, शिफ्ट बदलने के दौरान लिफ्ट के एक हिस्से में आग लगी, जिसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। यह वही लिफ्ट थी जिससे मजदूर और स्टाफ माइंस में अंदर-बाहर आते-जाते हैं। आग की वजह से मजदूरों में दहशत फैल गई, क्योंकि शिफ्ट बदलने का समय होने के कारण वहां काफी भीड़ थी। हालांकि, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम ने तेजी से कार्रवाई कर आग पर नियंत्रण पा लिया।
माइंस के अधिकारी पहुंचे, हालात सामान्य
आग की सूचना के बाद माइंस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। लिफ्ट को जल्द से जल्द दुरुस्त करने और सामान्य संचालन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। आग लगने की खबर फैलते ही माइंस कॉलोनी के लोग भी अपने घरों से बाहर आ गए, लेकिन प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताया है। फिलहाल सब कुछ सामान्य है और कोई जनहानि नहीं हुई है।
पढ़ें ये खबरें
- खबर का असर: शराब के नशे में शिक्षक ने PM मोदी पर की अभद्र टिप्पणी! वायरल वीडियो के बाद DEO ने किया निलंबित
- बस से उतरते ही पुलिस ने पकड़ा, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
- ‘हम अकेले लड़ने के लिए तैयार’, छत्तीसगढ़ पहुंचे चिराग पासवान ने UP चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान
- ‘हमें जातियों में लड़ता भारत नहीं चाहिए…’ जानिए सीएम योगी ने मंच से क्यों कह दी इतनी बड़ी बात
- अब कई दिन तक ताजी रहेगी भिंडी, बस करें ये छोटा सा काम
