Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र स्थित माही सीमेंट फैक्ट्री में शनिवार सुबह हुए तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। हादसे में चार मजदूर झुलस गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाका इतना जबरदस्त था कि उसकी आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आग लगने के समय फैक्ट्री में 21 वर्षीय दिलीप और 30 वर्षीय ईश्वर के साथ मजदूर कैलाश और भगवती काम कर रहे थे। दिलीप और ईश्वर गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कैलाश और भगवती को मामूली चोटें आईं। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
झुलसे मजदूरों में से एक ने बताया कि हादसा तब हुआ, जब वे फैक्ट्री में कोयला डाल रहे थे। अचानक आग लग गई, और वहां मौजूद सभी मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री के आसपास के इलाकों में इसे स्पष्ट रूप से सुना गया। आग की लपटें और धुंआ दूर से ही दिखाई दे रहे थे। इस घटना ने फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। आग लगने का कारण स्पष्ट करने के लिए फैक्ट्री के अधिकारियों और मजदूरों से पूछताछ की जा रही है। गंभीर रूप से झुलसे दिलीप और ईश्वर का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति चिंताजनक है। वहीं, कैलाश और भगवती खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- MLC चुनाव में करारी शिकस्त के बाद JDU में मंथन, आज आमने-सामने होंगे दिग्गज, हार के जिम्मेदार चेहरों की लगेगी क्लास!
- गेहूं की बुआई से पहले घर पर ऐसे परखें बीज, 85% अंकुरण क्षमता होगी तो मिलेगी अच्छी पैदावार
- बर्थडे पार्टी में नशीला पदार्थ देकर युवती से रेप, आरोपी को अबू धाबी से भारत लाई दिल्ली पुलिस
- सपा दफ्तर के बाहर लगी होर्डिंग, लिखा- ’27 में कृष्ण आएंगे’, अखिलेश के साथ दिखे भगवान श्रीकृष्ण
- अमित शाह के कार्यक्रम में भेजीं पानीपत डिपो की 122 बसें, दिवाली पर यात्रियों की बढ़ी मुसीबत
