Rajasthan News: जयपुर से सटे ग्रामीण क्षेत्र शाहपुरा में इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। वारदात बीती रात की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला रात में घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी ने जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर वृद्ध महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला की हालत देख आसपास के लोग स्तब्ध रह गए और परिजनों को सूचना दी गई।
मनोहरपुर थाना पुलिस को सूचना मिलते ही टीम ने जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी की पहचान बिशनगढ़ गांव निवासी लोकेश उर्फ लोकू के रूप में हुई है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पहले टालमटोल की, लेकिन सख्त पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है। पीड़िता और उसका परिवार गहरे सदमे में है। स्थानीय लोगों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और सुनसान इलाकों में रोशनी की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- सहरसा: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
- CG News : तहसील कार्यालय में वकीलों का हंगामा, नकल कॉपी नहीं मिलने पर हुआ विवाद
- शिक्षा, सुरक्षा और रोजगार को बढ़ावाः धामी सरकार ने 11 हजार प्रदेश की बेटियों के खाते में डाले 51-51 हजार, अब तक DBT के जरिए दे चुके हैं 1 अरब 45 करोड़ 93 लाख
- इलाज के नाम पर मौत! अस्पताल पर लापरवाही के आरोप, इंजेक्शन लगाते ही महिला ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा
- Lalluram Impact: एक सप्ताह अनुपस्थित रहने वाले अतिथि शिक्षक को रिलीव करने का मामला, शिक्षा विभाग ने पुराना आदेश किया निरस्त

