Rajasthan News: राजस्थान के करौली जिले में छोटी दीपावली के दिन एक दंपत्ति की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. घटना यूपी के आगरा से कैला देवी मंदिर दर्शन करने आए पति-पत्नी की है, जिनका लहूलुहान शव कार में पाया गया. पुलिस के अनुसार, यह वारदात मासलपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पास हुई है. मृतक की पहचान विकास (22) और उसकी पत्नी दीक्षा (18) के रूप में हुई, जो आगरा जिले के सांथा किरावली गांव के निवासी थे. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को केवल नौ महीने ही हुए थे.

पुलिस अधिकारी अनुज शुभम ने जानकारी दी कि बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने कार में दो शव देखे और पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को करौली जिला अस्पताल के मुर्दाघर में भिजवा दिया है. कार से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ, लेकिन घटनास्थल पर गोलियों के खाली कारतूस मिले. पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि हत्या के वक्त कार में किसी तीसरे व्यक्ति की उपस्थिति की आशंका है.
पुलिस के अनुसार, दंपत्ति मंगलवार को अपने घर से कैला देवी मंदिर के दर्शन के लिए निकले थे और लौटते समय उनकी हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी मिलते ही करौली एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय मौके पर पहुंचे और एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए गए. पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगालने शुरू कर दिए हैं.
शुभम ने बताया कि विकास को दो और दीक्षा को एक गोली मारी गई थी. पुलिस मामले की सभी संभावित एंगल से जांच कर रही है. प्रारंभिक सूचना में यह भी कहा गया है कि हत्या के पीछे किसी परिचित का हाथ हो सकता है, और पुलिस ने इस दिशा में अपनी जांच शुरू कर दी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- जीवन सूक्त: जीवन आनंद ढूँढने से नहीं, ठहरने से मिलता है- संदीप अखिल
- 23 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: बाबा महाकालेश्वर का शेषनाग का रजत मुकुट, चांदी की मुंडमाल, रुद्राक्ष से दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 23 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 23 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- बिहार MLC चुनाव: वोटिंग से पहले RJD प्रत्याशी के घर पहुंची पुलिस, 7 गाड़ियों के काफिले से मचा बवाल
