Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले में एक पति ने दिनदहाड़े क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। महावीर नगर थाना, रंगबाड़ी रोड के हरिओम नगर इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला किया और उसका कान काट दिया. जिसके बाद इलाके में तनाव फैल गया.

जानकारी के मुताबिक, पति और पत्नी के बीच झगड़ा चल रहा था. इसी दौरान वह पत्नी को सुनसान जगह पर ले गया और चाकू से हमला कर दिया. महिला गंभीर रूप से घायल हो गई. उसे पहले मेडिकल कॉलेज और फिर एमबीएस अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज जारी है.
डॉक्टर को दिखाने का बहाना
घायल महिला गिरिजेश ने बताया कि दो महीने से उसकी तबीयत ठीक नहीं थी और वह लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रही. छुट्टी मिलने के बाद वह मायके देवली माझी गांव चली गई थी. इसी बीच पति खुशराज ने उसे डॉक्टर को दिखाने के बहाने कोटा बुलाया.
काट दिए कान
महिला ने बताया कि मंगलवार को पति ड्यूटी से लौटा और जूस देने के नाम पर उसे घर से बाहर ले गया. वह उसे खड़े गणेश जी इलाके में एक सुनसान सड़क पर ले गया पहले मारपीट की, फिर झाड़ियों में धक्का दिया और चाकू से उसके कान का हिस्सा काट दिया. घटना के बाद महिला ने महावीर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस आरोपी से इस मामले में पूछताछ कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- सोफा, भिंडी या तरबूज… राजस्थान पंचायत चुनाव में किसे मिलेगा कौन-सा निशान?
- हद हो गई! 80 साल की छड़ी वाली दादी से कांपी बरेली पुलिस? शांतिभंग की आशंका में किया मुचलका पाबंद
- नशा मुक्त कोशी अभियान: एक हफ्ते में 105 तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध शराब और गांजा जब्त
- पंजाब के 23 जिलों में निकलेगी नशे के खिलाफ मोटरसाइकिल रैली, CM भगवंत मान बोले- जन आंदोलन बनानी होगी मुहिम
- Jio AI Glasses: अब चश्मे से करें UPI पेमेंट, मिलेगी लाइव ट्रांसलेशन और क्रिकेट कमेंट्री की सुविधा
