Rajasthan News: बाड़मेर जिले में कलेक्टर के रूप में तैनात आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने देवझूलनी एकादशी के अवसर पर एक विशेष जल महोत्सव के आयोजन में शामिल हुईं। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में टीना डाबी ने बच्चियों से तिलक करवाया और फिर पोखर के किनारे पूजा की।
जल महोत्सव का आयोजन और टीना डाबी की अपील
इस साल प्रदेश में हुई अच्छी बारिश के कारण जल स्रोतों में भरपूर पानी है। राज्य सरकार ने देवझूलनी एकादशी पर जल महोत्सव आयोजित करने के निर्देश दिए थे। बाड़मेर में यह कार्यक्रम जालिपा तालाब पर आयोजित हुआ।

टीना डाबी ने कार्यक्रम में जल की उपयोगिता और संरक्षण पर जोर देते हुए कहा, “बाड़मेर और जैसलमेर के लोग पानी की महत्ता को समझते हैं। पानी हमारे भविष्य की सुरक्षा का आधार है और इसका संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी है।” उन्होंने जल के महत्व को रेखांकित करते हुए उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई और अपने आसपास के जल स्रोतों को साफ-सुथरा रखने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ पलनीचामी, बाड़मेर ग्रामीण पंचायत समिति के विकास अधिकारी अतुल सोलंकी, और जालिपा सरपंच सोनू कंवर सहित कई जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
पढ़ें ये खबरें भी
- मुरिया दरबार के राजनीतिकरण के आरोप पर मुख्यमंत्री साय का पलटवार, कहा- कांग्रेस बताए जनजाति समाज के लिए क्या किया?
- Jharkhand Crime: महज 150 रुपये के फूड ऑर्डर पर खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में युवक की हत्या, दुकानदार परिवार के 5 आरोपी गिरफ्तार
- MP पुलिस मुख्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 16 डीएसपी को सौंपी गई नई जिम्मेदारी; तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश
- Bihar MLC Elections: नीरज कुमार ने दिखाया विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ई रसगुल्ला वाला चुनाव नहीं
- Dhanbad Alleppey Express: धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस अब तिरुअनंतपुरम तक चलेगी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी मंजूरी

