Rajasthan News: बीकानेर. राजस्थान संविदा नियम 2022 के तहत महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा पर लगे सहायक अध्यापक (लेवल द्वितीय) अंग्रेजी व गणित विषय के तथा सहायक अध्यापक (लेवल प्रथम) के शिक्षकों को भी ग्रीष्मावकाश के मानदेय का भुगतान किया जाएगा.

उप शासन सचिव शिक्षा ग्रुप 1 के बृज रतन प्रजापत ने निदेशक माध्यमिक शिक्षा को भेजे आदेशों में बताया है कि जिन संविदा शिक्षकों ने इन नियमों के तहत दिसंबर 23 से पूर्व कार्यग्रहण कर लिया था, ऐसे शिक्षकों को दिसंबर 24 तक कार्यरत रहने पर ग्रीष्मावकाश का लाभ तथा पारिश्रमिक का भुगतान देय होगा. अब माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस आशय के आदेश संबंधित शिक्षा अधिकारियों तथा संस्था प्रधानों को ज़ारी किए जाएंगे.
लेकिन शर्तें भी
दिसंबर 23 से दिसंबर 24 तक महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में कार्य करने वाले संविदा शिक्षकों को ही ये लाभ देय होंगे. बीच में छोड़कर जाने या अन्य किसी कारणों से इस अवधि में कार्य नहीं करने वाले संविदा शिक्षक ग्रीष्मावकाश की छुट्टियों का मानदेय तथा ग्रीष्मावकाश का लाभ नहीं ले सकेंगे. ऐसे संविदा शिक्षकों को ग्रीष्मावकाश का मानदेय दिसंबर 24 के बाद ही निर्धारित अवधि निर्बाध रूप से पूरी करने पर ही देय होगा.
पढ़ें ये खबरें भी
- खाकी की सरपरस्ती में माफिया का तांडव! पुलिस की जिप्सी में बैठकर रेड मारने पहुंचा शराब ठेकेदार का गुंडा; TI लाइन अटैच
- Asian Games 2026: नीरू धांडा और कायनान चेनाई का कमाल, ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता गोल्ड, भारत के खाते में आया 9वां स्वर्ण
- पाठ्यपुस्तकों में गंभीर गलतियों का आरोप: ओडिशा में 12 घंटे का बंद, शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड के इस्तीफे की मांग…
- ED Raid: 700 करोड़ के GST फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, झारखंड-बंगाल के 4 ठिकानों पर ED की छापेमारी
- CIMS अव्यवस्था मामला : हाईकोर्ट में स्वास्थ्य सचिव ने पेश किया शपथ पत्र, तीन सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई


